Huawei ने चीन में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Mate 90 Pro Max, 1-इंच मॉड्यूलर कैमरा और 12,000-निट्स डिस्प्ले से लैस
खबर सार :-
Huawei ने चीन में Mate 90 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 1-इंच मॉड्यूलर कैमरा, 12,000-निट्स डिस्प्ले और 6,800mAh बैटरी दी गई है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: हुआवेई (Huawei) ने चीन में अपनी लेटेस्ट Mate 90 सीरीज से पर्दा उठा दिया है, जिसमें Mate 90 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रमुख और टॉप मॉडल है। इस नए स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और एक खास मॉड्यूलर कैमरा सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसे चीनी बाजार में विभिन्न स्टोरेज वेरिएंट्स और रंगों के साथ उतारा है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Mate 90 Pro Max के रियर हिस्से में Triple-camera setup दिया गया है। इसमें Optical Image Stabilization (OIS) और f/1.4 से f/4.0 तक के कंटीन्यूअस वेरिएबल अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है, जो 1/1.28-इंच के RYYB सेंसर पर आधारित है। इसके अवा, फोन में 1/1.28-इंच RYYB सेंसर, OIS और 4x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। साथ ही, इसमें 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरी जनरेशन का रेड मैपल कलर सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3D डेप्थ सेंसिंग कैमरा मिलता है।
कलेक्टर एडिशन और मॉड्यूलर कैमरा
मुख्य मॉडल के अलावा, हुआवेई Mate 90 Pro Max का एक कलेक्टर एडिशन भी बेच रही है। यह वर्जन कंपनी के रुइयिंग Z10 (Ruiying Z10) बाहरी कैमरा मॉड्यूल को सपोर्ट करता है, जिसमें खुद का 1-इंच RYYB सेंसर है और यह 10x कंटीन्यूअस ऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है। यह मॉड्यूल 24 से 240 मिलीमीटर की फोकल रेंज और f/2.0 से f/4.5 के अपर्चर रेंज के साथ आता है। कलेक्टर एडिशन केवल एमरल्ड ग्रीन शेड में उपलब्ध कराया गया है।
डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी
इस नए स्मार्टफोन में 6.9-इंच का डुअल-लेयर LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए यह किपिन 9050 प्रो (Kirin 9050 Pro) चिपसेट से संचालित होता है और हार्मनीओएस 7 (HarmonyOS 7) पर काम करता है। हालांकि, 12GB रैम वाले मॉडल में किपिन 9050 का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 6,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी और अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, स्टारलाइट E2.0, एनएफसी, ईसिम और IP69 रेटिंग मिलती है।
कीमत और रंग विकल्प
Mate 90 Pro Max क्रिस्टल व्हाइट, एमरल्ड ग्रीन, ओब्सीडियन ब्लैक और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। कीमत की बात करें तो 12GB/512GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,499 चीनी युआन (लगभग 1,420 डॉलर) है, जबकि 16GB/512GB मॉडल की कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,490 डॉलर) रखी गई है। कलेक्टर एडिशन का 16GB/512GB ऑप्शन 10,999 युआन (लगभग 1,640 डॉलर) और 16GB/1TB मॉडल 12,999 युआन (लगभग 1,940 डॉलर) में उपलब्ध है। इसके अलावा, Z10 मॉड्यूलर कैमरे और अन्य अटैचमेंट के साथ आने वाले कलेक्टर एडिशन प्रो कैमरा किट की कीमत 19,499 चीनी युआन (लगभग 2,910 डॉलर) तय की गई है।
ये भी पढ़ें..इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बड़ी राहत: स्मार्टफोन-लैपटॉप के अहम पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी खत्म, 2029 तक मिलेगा फायदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Honor Magic10 सीरीज में मिल सकता है 200MP कैमरा और LOFIC तकनीक
2026-11-15
-
Samsung Galaxy A18 4G सिंगापुर में लॉन्च, चिपसेट में बदलाव
2026-11-14
-
Microsoft की सेवाएं ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप, यूजर्स परेशान
2026-11-13
-
ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में हुई बड़ी तरक्की
2026-11-12
-
Honor ला रही है 8000mAh बैटरी वाला नया वाइड-स्क्रीन फोन
2026-11-11
-
सैमसंग ला रहा है रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, वर्टिकल स्क्रीन से होगी नई शुरुआत
2026-11-11
-
WhatsApp का मेगा प्लान! AI, पेमेंट और चैट में होंगे बड़े बदलाव
2026-11-11
-
Realme 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानिए नए फोन में क्या मिलेगा
2026-11-07
-
व्हाट्सएप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ला रहा है आईओएस जैसे चैट प्रीव्यू फीचर्स
2026-11-06
-
Honor 700 सीरीज का डिजाइन आधिकारिक रूप से सामने आया
2026-11-06
-
iQOO 16s स्मार्टफोन मलेशियाई SIRIM डेटाबेस में हुआ सर्टिफाइड
2026-11-06
-
Motorola Signature 27 लॉन्च: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स
2026-11-05
-
ट्राई के नए नियम: अब आईपी आधारित होंगे टेलीकॉम नेटवर्क
2026-11-03
-
Apple iPad 2027 Models: नए फीचर्स के साथ ऐपल लॉन्च करेगा 3 नए आईपैड
2026-11-03
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इसी महीने, जानें कीमत और फीचर्स
2026-11-02