देश के लिए मॉडल बनेगा योगी सरकार का घुसपैठियों को खदेड़ने का फूलप्रूफ प्लान, तैयार होगी विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल
खबर सार :-
यूपी से घुसपैठियों को भगाने के लिए योगी सरकार ने फूल प्रूफ प्लान तैयार किया है। यह प्लान पूरे देश के लिए मॉडल बनेगा। योगी सरकार घुसपैठियों की पहचान के लिए हाईटेक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है। घुसपैठियों को जिन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, वहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। योगी सरकार डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार कर रही है जो अभेद्य होगा।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए फूल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया गया है, जो पूरे देश के लिए मॉडल के रूप में उभरकर सामने आएगा। सरकार घुसपैठियों की पहचान के लिए हाईटेक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है, जिससे घुसपैठियों की प्रदेश में छुपकर रहने की कोशिशों को पूरी तरह से नाकाम किया जा सके।
इतना ही नहीं, इन घुसपैठियों को जिन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। योगी सरकार की यह कार्यशैली और फूलप्रूफ प्लान पूरे देश के लिए मॉडल बनकर उभरेगा। योगी सरकार का यह प्लान एक बार फिर पूरे देश में मुख्यमंत्री की स्पष्ट नीति, गंभीरता और सटीक विजन को दर्शाएगा।
अभेद्य होगी डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा
योगी सरकार डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार कर रही है, जो अभेद्य होगा। सूत्रों की मानें तो योगी सरकार ने डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों की विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल तैयार करने का निर्णय लिया है। साथ ही इन सभी नामों को निगेटिव लिस्ट में दर्ज किया जाएगा। इन लिस्ट को देशभर में शेयर किया जाएगा ताकि दोबारा घुसपैठिये प्रदेश ही नहीं देश की सीमा में घुस न सकें।
हाईटेक मॉडर्न टेक्नोलॉजी से की जा रही घुसपैठियों की पहचान
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने हाल ही में प्रदेश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान के लिए हाईटेक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए और हर हाल में घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें डिटेंशन सेंटर शिफ्ट किया जाए।
हाईटेक टेक्नोलॉजी खंगाली जाएगी घुसपैठियों की फर्जी पहचान
जानकारों की मानें तो हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए घुसपैठियों के फर्जी पहचान पत्र के साथ किसी भी प्रकार के फर्जी सरकारी दस्तावेजों को स्कैन करने के साथ पूरा पिछला रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि वे प्रदेश में कब से अपनी पहचान छुपाकर रह रहे हैं।
इतना ही नहीं, टेक्नोलॉजी से यह भी डाटा इकट्ठा किया जाएगा कि किस तरह घुसपैठियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। सूत्रों की मानें तो योगी सरकार घुसपैठियों की पहचान करने के साथ उनके फर्जी दस्तावेजों की गहन जांच करेगी। इससे फर्जी दस्तावेजों को तैयार करने वाले नेक्सेज का भड़ाफोड़ करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे दोबारा कोई भी व्यक्ति फर्जी दस्तावेज नहीं बनवा सकेगा।
घुसपैठियों की तैयार की जाएगी विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल
सूत्रों की मानें तो सीएम योगी ने डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों की विस्तृत बायोमेट्रिक प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए इन घुसपैठियों की बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, फेशियल रिकॉग्निशन आदि की जाएगी। इसके बाद इन घुसपैठियों के नामों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी, इन सभी नामों को निगेटिव लिस्ट में दर्ज किया जाएगा।
योगी सरकार के इस कदम से ये लोग आगे कभी भी आधार कार्ड जैसी किसी सरकारी पहचान प्रणाली में पंजीकरण नहीं करा पाएंगे। इतना ही नहीं, लिस्ट को देश के अन्य राज्यों से भी शेयर किया जाएगा ताकि दोबारा कोई भी घुसपैठी देश और प्रदेश की सीमा में प्रवेश न कर सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07