लखनऊः होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रणेता डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती को आज विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में पूरे विश्व में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। लखनऊ में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सकों, विशेषज्ञों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. हैनिमैन की जयंती को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मान्यता दिलाने में स्वर्गीय डॉ. अनुरुद्ध वर्मा के अमूल्य योगदान को भी इस मौके पर याद किया गया। सुबह 10 बजे इंदिरा नगर स्थित अरुण होम्यो क्लिनिक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान डॉ. सैमुअल हैनिमैन और डॉ. अनुरुद्ध वर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण करने वालों में डॉ. एस.पी. यादव (पूर्व डी.एच.एम.ओ.), डॉ. प्रियंका सिंह (एम.ओ.), डॉ. निशांत श्रीवास्तव, डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. लता वर्मा, डॉ. अभिषेक वर्मा, अमित कुमार शुक्ला (ए.एस.एम., बायो इंडिया), और डॉ. मयूख रंजन (लैब तकनीशियन) सहित कई होमियोपैथी से जुडे व्यक्ति शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. हैनिमैन के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी खोज आज भी लाखों रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है। होम्योपैथी न केवल रोगों का उपचार करती है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मददगार है। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर एक विचार-गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस गोष्ठी में होम्योपैथी के महत्व, इसके वैज्ञानिक आधार और आधुनिक चिकित्सा में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि होम्योपैथी एक सस्ती, सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो विशेष रूप से पुरानी बीमारियों में कारगर सिद्ध होती है।
इसके साथ ही, सामाजिक जिम्मेदारी के तहत होम्योपैथिक चिकित्सकों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में सैकड़ों रोगियों को मुफ्त परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। शिविर में आए मरीजों ने होम्योपैथी के प्रति अपनी आस्था जताई और इसे एक समग्र उपचार पद्धति के रूप में सराहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि डॉ. हैनिमैन ने 18वीं सदी में होम्योपैथी की नींव रखी, जिसने विश्व भर में चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति ला दी। वहीं, डॉ. अनुरुद्ध वर्मा ने भारत में होम्योपैथी को लोकप्रिय बनाने और इसे वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बदौलत ही डॉ. हैनिमैन की जयंती को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई