दिल्ली के स्लज मैनेजमेंट की तरह लखनऊ में काम करा सकती हैं महापौर
खबर सार :-
लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को दिल्ली स्थित दिल्ली जल बोर्ड के स्लज मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और स्लज प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को दिल्ली स्थित दिल्ली जल बोर्ड के स्लज मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और स्लज प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया। उनके साथ नगर निगम लखनऊ के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी तथा पार्षदगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ;एसटीपीद्ध से निकलने वाले स्लज का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण कर ईंटों का निर्माण किया जा रहा है। इससे अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण होने के साथ.साथ उसका उपयोग निर्माण कार्यों में भी किया जा रहा है।
एआई आधारित पूरी तरह स्वचालित है प्लांट
अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पूरी तरह स्वचालित प्लांट है। पहले एसटीपी से निकलने वाला स्लज सीधे यमुना नदी में चला जाता थाए जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ती थी। अब उसी स्लज का वैज्ञानिक ढंग से उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। सुषमा खर्कवाल ने कहा कि ऐसे नवाचार स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इस अध्ययन भ्रमण से मिले अनुभवों का उपयोग लखनऊ में अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक आधुनिकए प्रभावी तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस स्लज मैनेजमेंट प्लांट का संचालन एसएसपी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। प्लांट में अपनाई जा रही तकनीक अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदलने का एक सफल उदाहरण हैए जो अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने देखा रस्सी बनाने की प्रक्रिया
लखनऊ में डॉण् राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमीए लखनऊ में आयोजित 90वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को 44 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने नगर निगम लखनऊ के शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को नगर निगम द्वारा संचालित वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली एवं आधुनिक कूड़ा निस्तारण की प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ;एसएफआई जितेंद्र वर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को शिवरी प्लांट की विभिन्न इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण कराया। प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया गया कि प्लांट में प्राप्त गीले कचरे से वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से उच्च गुणवत्ता की जैविक खाद ;कम्पोस्टद्ध तैयार की जाती है। यह खाद कृषिए उद्यान एवं हरित क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होती है। ।
नारियल के खोल से बनाई जाती है उपयोगी रस्सियां
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने नारियल के खोल ;कॉयरद्ध से मजबूत एवं उपयोगी रस्सियां बनाने की प्रक्रिया भी देखी। एसएफआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सामान्यतः अनुपयोगी समझे जाने वाले नारियल के खोल को मशीनों की सहायता से संसाधित कर उससे टिकाऊ रस्सियां एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
11 लाख दीप, 2100 ड्रोन और लेजर शो, देव दीपावली पर काशी में दिखेगा भव्य नजारा
2026-11-23
-
25 दिसंबर को होगा शिमला विंटर कार्निवल का आगाज, तैयारियां शुरू
2026-11-23
-
हिमाचल के सचिन ने रचा कीर्तिमान, 21 दिनों में 25 चोटियों पर चढ़ाई
2026-11-23
-
अयोध्या में सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ पर खिले लोगों के चेहरे
2026-11-23
-
झांसी भाजपा में घमासान! महिला नेता ने इस्तीफा देकर खोली पोल
2026-11-23
-
उरई सिलेंडर ब्लास्ट में 23 झुलसे, 13 बच्चों समेत 17 झांसी रेफर
2026-11-23
-
मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 13 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
2026-11-23
-
भोपाल और इंदौर में 600 से अधिक मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू
2026-11-23
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21