वाराणसी में 100 फीट जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। गुरुवार को एक जमीनी विवाद में 2 सगे भाइयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी गई।
खबर विस्तार : -
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि गुरुवार की रात यहां जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। एक 22 वर्षीय युवक की उसके अपने ही चचेरे भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी, जिससे उसका सिर फट गया और वह बुरी तरह लहुलुहान हो गया। आरोपियों ने शव पर चढ़कर तमंचा लहराया और आस-पास के लोगों को धमकी भी दी।
जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या
वाराणसी में गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे के समय 100 फीट जमीन के लिए 22 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ बंटी की उसके दो चचेरे भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपियों ने बंटी के कनपटी से सटाकर गोली मारी जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद उन्होंने शव को अपने पैरों के बीच रखकर तमंचा लहराते हुए आस-पास के लोगों को धमकी दी की, जिसने भी जमीन की तरफ देखा, उसे गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा दबदबा था और रहेगा। हालांकि इसके बाद दोनों फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मझवां गांव के रहने वाले सर्वेश ने बताया कि वह पेशे से एक किसान हैं और उनके पास करीब 2 बिस्वा जमीन है। उनके घर के सामने करीब 100 फीट जमीन है, जिसे लेकर उनके बड़े भाई देवी प्रसाद से विवाद चल रहा था।
जमीन के लिए हमेशा विवाद होता था
सर्वेश सिंह ने बताया कि वह अक्सर उस जमीन पर कब्जा करने के लिए झगड़ा करते थे। इस बारे में 4 से 5 बार पंचायत भी हो चुकी है और बार पंचायत ने सर्वेश के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन देवी प्रसाद पंचायत के फैसले से नाखुश थे। गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे उनका बेटा सौरभ अपने घर के सामने खड़ा था, उसी समय देवी प्रसाद के बेटे बबलू और रिशु वहां पहुंचे उनके साथ परिवार का एक और लड़का प्रशांत भी था। तीनों मिलकर सौरभ से झगड़ा करने लगे। उनका कहना था कि जमीन उनकी है, जिसे वो हर हाल में लेकर रहेंगें। आरोपी बबलू ने कहा कि वह पंचायत के फैसले को नहीं मानता है और धमकी दी की अगर तुम लोगों ने जमीन नहीं छोड़ी तो अंजाम बहुत बुरा होगा।
तमंचा लहराते हुए दी धमकी
इस पर जब सौरभ ने ऐतराज जताया तो तीनों मिलकर सौरभ को लाठी-डंडे से पीटने लगे। सौरभ अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन बबलू सिंह ने उसे पकड़कर कनपटी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर सर्वेश बाहर आये और देखा कि उनका बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। बबलू सिंह ने सौरभ का सिर अपने दोनों पैरों के बीच में रखा था और पिस्टल लहराते हुए कहा, जो भी जमीन की तरफ आंख उठाकर देखेगा उसे गोलियों से भून दिया जाएगा। उसने आगे कहा कि मेरा कल दबदबा था आगे भी रहेगा। जब तक गांव के लोग वहां पहुंचते तब तक तीनों फरार हो चुके थे। सौरभ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें: जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में नया खुलासा, मामा ने पिता की मौत को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
अन्य प्रमुख खबरें
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08