जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में नया खुलासा, मामा ने पिता की मौत को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
खबर सार :-
हाल ही जयपुर से आई एक खबर ने सबके होश उड़ा दिए थे, जिसमें एक बेटी ने नौकरी के लालच में अपनी मां को मारने की सुपारी दी थी। अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ, जिसे सुन हर कोई स्तब्ध है।
खबर विस्तार : -
Neerja Sharma Murder Case: हाल ही में 3 जुलाई को जयपुर के प्रताप नगर से एक ऐसी घटना की तस्वीर सामने आई, जिसने सबको हिलाकर रख दिया था। एक 23 वर्षीय बेटी आयुषी ने अपनी मां नीरज शर्मा की अपने चचेरे भाई और ताऊ के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच में पता चला कि उसने संपत्ति और सरकारी नौकरी के लालच में अपनी मां को मारने की सुपारी दी थी। अब इस हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। आयुषी पर आरोप है कि उसने अपने पिता की भी जान ली थी। उसके मामा ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
जयपुर नीरज हत्याकांड में नया खुलासा
जयपुर में नीरज हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। हाल ही में आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किया है। उनका आरोप है कि आयुषी ने अप्रैल 2025 में चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर अपने बीमार पिता विजय शर्मा की भी हत्या की थी। राकेश शर्मा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विजय शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन आयुषी उनका ठीक से इलाज नहीं होने दे रही थी। हालांकि इसके बावजूद उनकी सेहत में सुधार हुआ था और वो घर लौट आए थे। इसके बाद आयुषी ने कहा कि उसने एक डॉक्टर से बात कर ली है और पिता को पूरी तरह ठीक करने के लिए दूसरे अस्पताल ले जाना चाहती है। इसके बाद आयुषी और चचेरा भाई बलराम पिता विजय को साथ ले गए। राकेश शर्मा ने कहा कि करीब तीन महीने वो बाहर थे और आयुषी ने किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं दी कि उसने अपने पिता को किस अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिता की मौत के तुरंत बाद ही आयुषी ने प्रॉपर्टी अपने नाम करने की मांग की
आयुषी की मां नीरजा लगातार इस बारे में पूछ रही थीं, लेकिन उन्हें यह बताया कि विजय का दिल्ली रोड के पास निम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन वो अपने पति को देख नहीं सकीं। कुछ दिन बीतने के बाद आयुषी ने कहा कि विजय शर्मा निविक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। इसके बाद जब नीरज अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने कहा कि विजय के शरीर का करीब 90 प्रतिशत अंग काम नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें घर लाया गया, जहां उनकी मौते हो गई। आयुषी और बलराम मिलकर विजय के शव को गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनकी मौत के तुरंत बाद ही आयुषी ने उनकी जगह अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन करने की बात की। इसके साथ ही उसने परिवार की कुल संपत्ति अपने नाम करने की भी बात की। राकेश ने आरोप लगाया है कि इसमें बलराम का भरपूर हाथ रहा।
भाई से मां ज्यादा प्यार करती थी, आयुषी का आरोप
राकेश शर्मा ने बताया कि विजय शर्मा राजस्थान हाई कोर्ट में कोर्ट मास्टर थे। उन्होंनें आयुषी और बलराम को वकालत की पढ़ाई कराई थी, जिससे वे दोनों वकील बन सकें। राकेश शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट में एलडीसी के पद पर तैनात हैं। आयुषी की मां की हत्या कराने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मां का पूरा ध्यान उसके स्पेशल चाइल्ड भाई पर रहता था। वह परिवार में खुद को अकेला महसूस करती थी। परिवार में उसके सबसे करीब उसकी दादी, ताऊ और चचेरा भाई थे। उसकी मां से आए दिन विवाद होता रहता था, जिस कारण वह पिता के दूसरे घर में रहने के लिए चली गई। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि उसे अपनी मां को देखकर गुस्सा आता था, क्योंकि वह उसके भाई से ज्यादा प्यार करती थी। उसने यह भी कहा कि घर के किसी भी मामले में उसके मामा और नाना का हस्तक्षेप रहता था। हालांकि उसका यह भी कहना था कि वह अपने छोटे भाई से बहुत प्यार भी करती थी।
मां को दी थी जान से मारने की धमकी
आयुषी ने पूछताछ में कहा कि बलराम और उसके बीच अक्सर उसकी मां को मारने की बात चलती रहती थी। इस हत्याकांड में गिरफ्तार हेमंत शर्मा ने कहा कि वह नीरज शर्मा की हत्या नहीं करना चाहता था, लेकिन घटना से दो दिन पहले आयुषी और बलराम ने उसपर काफी दबाव बनाया और कहा कि सात लाख रुपये दिए जा चुके हैं और सब तैयारी हो चुकी है। राकेश शर्मा ने कहा कि एक बार मां से हुए विवाद में आयुषी ने कहा कि जब पिता की खाने की पाइप निकालकर उन्हें मार दिया तो तुम्हें भी दो दिन में खत्म कर दूंगीं। इसके बाद नीरजा ने अपने व्हाट्सएप पर लिखा कि जिंदगी सिर्फ दो दिन की बची है। फिलहाल पुलिस फरार बलराम की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत मामले में चार्जशीट, स्कूल मालिक समेत 3 पर कार्रवाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08