लखनऊ : जुलाई माह में बिजली कम्पनियां उपभोक्ताओं से फिर ईंधन अधिभार शुल्क वसूलेंगी। उपभोक्ताों के जुलाई माह के बिजली बिल में 1.97 प्रतिशत ईंधन अधिभार जुड़ा रहेगा। इस शुल्क के जरिए बिजली कम्पनियां उपभोक्ताओं से जुलाई माह में 187 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व वसूल करेंगी। गौरतलब है कि जून महीने में बिजली कम्पनियों ने उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 4.27 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क जोड़ते हुए 390 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व की वसूली की थी।
वहीं, जुलाई में जो ईंधन अधिभार शुल्क वसूल किया जाएगा, वह अप्रैल महीने का है। इस बाबत उपभोक्ता परिषद का कहना है कि उपभोक्ताओं का बिजली कम्पनियों पर पहले से ही 33,122 करोड़ रुपये सरप्लस निकल रहा है। ऐसे में उक्त शुल्क उपभोक्ताओं से नहीं लिया जाना चाहिए। ईंधन अधिभार शुल्क को उपभोक्ताओं की निकल रही सरप्लस धनराशि से कम करना चाहिए। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि हर महीने उपभोक्ताओं से ईंधन अधिभार शुल्क लिए जाने का आदेश पूरी तरह से गलत है।
प्रदेश की दो बिजली कम्पनियों के निजीकरण में दिलचस्पी दिखा रहे निजी घरानों को खुश करने के लिए बिजली कम्पनियां ऐसा कर रही हैं। ताकि वह बता सकें कि हर माह ईंधन अधिभार शुल्क भी वसूला जा रहा है। उपभोक्ताओं का बिजली कम्पनियों पर 33,122 करोड़ रुपये सरप्लस निकलने के बावजूद विद्युत नियामक आयोग से एक रेगुलेशन जारी करा कर लगातार ईंधन अधिभार शुल्क वसूला जा रहा है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को आयोजित की गई कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर तीन की मुख्य परीक्षा में दो बिजली कम्पनियों के निजीकरण पर सवाल पूछे गए थे। दो डिस्कॉम के निजीकरण के सवाल को प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने पर उपभोक्ता परिषद ने सरकार से उपभोक्ताओं के हित से जुड़े पांच सवाल पूछे हैं। इन सवालों में निजीकरण से बिजली दरों में व्यापक वृद्धि, सरकारी सम्पत्ति कम दाम में बेंचे जाने, सरकारी क्षेत्र में रोजगार का सपना देख रहे युवाओं में निराशा, आरक्षण के 16,000 पदों के समाप्त होने और देश के बड़े निजी घरानों को लाभ पहुंचाने जैसे सवाल शामिल हैं।
परिषद ने कहा कि सरकार को ऐसा लगता है कि बिजली निजीकरण जनहित में है तो वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में 42 जनपदों की बिजली व्यवस्था के निजीकरण का मुद्दा शामिल करते हुए उस पर मिलने वाली प्रतिक्रिया जान ले। इससे पता चल जाएगा कि किसका लाभ होगा और किसका नुकसान। उन्होंने निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग सरकार से की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल