नोएडा के मामूरा में PG बिल्डिंग में भीषण आग, दम घुटने से 2 की मौत
खबर सार :-
नोएडा के मामूरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पीजी बिल्डिंग में भयानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आए दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में लगभग 50 से ज्यादा परिवार फंसे होने की बात की जा रही थी। बचाव दल द्वारा रेस्क्यू जारी है।
खबर विस्तार : -
Noida Mamura Building Fire: नोएडा के मामूरा में एक पीजी बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा परिवार इसकी चपेट में आ गए, जिन्हें फायर विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मामूरा में G-4 के ग्राउण्ड फ्लोर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था, जिस कारण चिंगारी निकलने से पास में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। खबर है कि आग पर काबू पा लिया गया है।
मामूरा में पीजी में लगी आग दो की मौत
नोएडा के मामूरा के सेक्टर-66 में लखनऊ जैसे अग्निकांड देखने को मिली है। यहां एक पीजी बिल्डिंग के G-4 के ग्राउण्ड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था। चार्ज हो रही बैटरी से अचानक चिंगारी उठी, जिसके बाद पास खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह जी-4 बिल्डिंग है, जिसमें 50 परिवार रहते थे। घटना के समय वे काफी बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू किया गया, लेकिन दम घुटने से दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। टीम ने दोनों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
बिल्डिंग का मकान मालिक गिरफ्तार
एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा राजीव नारायण मिश्रा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, वो जी-4 की थी। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनी थी और हर फ्लोर पर करीब 12 परिवार रहते थे। आग लगने का कारण ईवी व्हीकल में चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग बताई जा रही है। फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज कर बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग में फंसे सभी 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इसके साथ ही मकान मालिक पर आगे की कार्रवाई जारी है।
लखनऊ में एक महीने पहले ऐसा ही आग का तांडव
आपको बता दें कि एक ऐसा ही मामला लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया से आया था, जहां एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। कोचिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट क्लिनिक में शॉर्ट सर्किट की वजह से कोचिंग में आग लगी थी। इसमें कई छात्रों और बिल्लियों को रेस्क्यू किया गया। आग लगते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। चंद मिनटों में आग ने पूरे इमारत को अपने कब्जे में ले लिया। इमारत काले धुएं और तेज लपटों से घिर गई, जिससे उस समय कोचिंग में पढ़ रहे छात्र वहीं फंसे रह गए। इसमें 14 लोगों के जिंदा जल गए, जबकि 16 लोग बुरी तरह झुलस गए। एंबुलेंस की मदद से डेड बॉडी को निकाला जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो छात्रों की मौत दम घुटने के कारण हुआ था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14
-
यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
2026-10-13
-
पुरुलिया में माओवादियों के ठिकाने से हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-10-13
-
यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 3,500 रुपये
2026-10-13
-
पूर्वी चंपारण में राकेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद बरामद
2026-10-13
-
सीपरी बाजार अपहरण-हत्या मामले में तेज हुई सुनवाई, घटनास्थल पर डीजीसी क्राइम ने समझा क्राइम सीन
2026-10-12
-
झांसी मीडिया क्लब में सदस्यता और चुनाव की तारीखों का ऐलान
2026-10-12
-
कम उम्र में बढ़ रहा गठिया का खतरा, अलग विभाग से मिलेगी राहत
2026-10-12
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11