झांसी: ज्यादा मुनाफे के एवज में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाली दवा कंपनी का नमूना फेल होने पर औषधि टीम ने शुक्रवार को थोक विक्रेता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, लेकिन स्टॉक न मिलने से निराश होना पड़ा। हालांकि, उसी कंपनी की दवाओं के नमूने और लिए गए और जांच के लिए भेज दिए गए, जबकि इस कंपनी की सभी दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। ड्रग विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि राजकीय विश्लेषक लखनऊ से रिपोर्ट प्राप्त हुई कि मार्च 2025 में तत्कालीन औषधि विभाग द्वारा दीनदयाल कॉम्प्लेक्स में शिवशक्ति मेडिकल से एक दवा का नमूना लिया गया था।
हरिद्वार स्थित इस कंपनी का दवा का नमूना जांच में फेल हो गया। दवा का नमूना फेल होने के बाद औषधि प्रशासन ने एक टीम का गठन किया। इस टीम में जालौन औषधि निरीक्षक दिव्यानी, ललितपुर से विनय मिश्रा शामिल हुए और मेडिकल स्टोर व गोदाम पर छापा मारा, लेकिन इस कंपनी की दवा का स्टॉक नहीं मिला। फिलहाल, टीम ने इसी कंपनी की दो दवाओं का नमूना लेकर प्रयोगशाला में भेज दिया है और रिपोर्ट आने तक इस कंपनी की दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मार्च 2025 का है, जब औषधि निरीक्षक ने शिवशक्ति फार्मा से हरिद्वार में निर्मित कंपनी जेपी हेल्थकेयर की C-MAX LB 200 mg टैबलेट का नमूना लेकर लखनऊ की लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में दवा का नमूना फेल पाया गया। आश्चर्य तो यह है कि रिपोर्ट आने में इतनी देरी हुई और चार महीने बाद कार्रवाई की गई।
इस दवा में जो साल्ट है, वह सिफिक्सिम 200 एमजी और लैक्टिक एसिड बेसिलस है, जो कि एंटीबायोटिक के साथ पेट के रोग में भी लाभदायक होती है। इस साल्ट की दवा झांसी तो क्या, पूरे भारत में कहीं भी 350-400 रुपये प्रति सैकड़ा से कम नहीं है, जबकि जेनेरिक में यह रेट है। लेकिन इस साल्ट की दवा मार्केट में 150 और 200 रुपये प्रति सैकड़ा मिल रही है। इस वजह से ऐसी दवाएं मार्केट में बिक रही हैं। कंपटीशन के दौर में सस्ते होने की वजह से इस दवा की बिक्री जमकर हो रही है। सस्ते होने की वजह से यह झांसी के दूर-दराज के इलाकों तक इसकी बिक्री की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह दवा कंपनी केवल एंटीबायोटिक ही बनाती है और एंटीबायोटिक दवा सबसे ज्यादा महंगी होती है। इसे सस्ते दामों में बेचकर ज्यादा बिक्री कर मुनाफा कमा लेती है। गड़बड़झाला यह है कि ऐसी अधोमानक दवाएं जो मानक पर खरा नहीं उतरती हैं, इन दवाओं में जो कंपोजीशन लिखा होता है, वह होता ही नहीं है। जबकि सस्ता कंपोजीशन डालकर मार्केट में उतार दिया जाता है। जब तक यह पकड़ में आई, तब तक कंपनी निर्माता करोड़ों टैबलेट्स मार्केट में बेच कर करोड़ों रुपया कमा लेता है। ऐसी कंपनी की दवाएं झांसी ही नहीं, उत्तर प्रदेश में कई वर्षों से बिक रही हैं, लेकिन आश्चर्य है कि औषधि विभाग अभी तक सोया हुआ था। अब जब जागा, तो कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन के सक्रिय रहते हुए भी बगैर मानक पूर्ण दवाएं मार्केट में बिकते रहना सवालिया निशान है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल