ग्रेटर नोएडा: 15 लाख की लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
खबर सार :-
ग्रेटर नोएडा में चोरी और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में हुई 15 लाख की लूट के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा है।
खबर विस्तार : -
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लूटपाट के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में हुई 15 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की थी, जिसके बाद रात के समय में घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि एक बदमाश के साथ उनकी मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक आरोपी के घायल होने की भी खबर है।
नोएडा में 15 लाख के लूटपाट में चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट सोसायटी में 4 जुलाई की देर रात एक लूट की घटना हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार एक बदमाश घर में घुसा और महिला को चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर लूटपाट की। इस वारदात में चोरों ने 15 लाख रुपये की लूटपाट की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय घर में एक ही बदमाश घुसा था। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। मामले की जांच के दौरान थाना सूरजपुर पुलिस तिलपता गोल चक्कर के पास गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी दिल्ली नंबर की एक टैक्सी कार वहां पहुंची। पुलिस ने जब गाड़ी रोकने की कोशिश की तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा करना शुरु कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल
इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाशों ने कार छोड़कर जंगल की ओर भागना शुरु कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने खुद को चारों ओर से घिरा पाया तो पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों तुरंत घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। दोनों आरोपियों की पहचान वीरपाल और विजयपाल के रुप में हुई, जो कि कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में दोनों सूरजपुर इलाके में किराये पर रह रहे थे।
सूरजपुर इलाके में कई बार लूटपाट
इस मुठभेड़ के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले वे इलाके की रेकी करते थे। इसके बाद रात में ऐसे घरों को निशाना बनाते थे, जहां चोरी करने का मौका मिल सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी टैक्सी या दूसरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे, जिससे उन पर किसी को शक न हो सके। जांच में यह भी सामने आया कि सभी आरोपी एक गैंग से जुड़े हैं और काफी समय से सूरजपुर इलाके में रहकर वारदात को अंजाम दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में 100 फीट जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार
अन्य प्रमुख खबरें
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08