आगरा में पत्नी को घर वापस लाने के लिए युवक ने दिया अपनी मां को जहर
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की।
खबर विस्तार : -
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी मां को खाने में जहर मिलाकर जान से मारने की कोशिश की। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसने अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए अपनी मां को मारने की कोशिश की। स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। आरोप है कि युवक ने अपनी सास कहने पर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
सास के कहने पर मां को दिया जहर
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी सास की बात मानकर अपनी ही मां को जान से मारने की कोशिश की। आरोपी युवक ने अपनी मां के खाने में जहर मिलाकर दे दिया। जब मां की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले गए, जहां जांच के दौरान पता चला कि उन्हें खाने में जहर दिया गया था। घटना पिढौरा क्षेत्र के वरपुरा गांव की है। रविंद्र अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल गया हुआ था। ससुराल पहुंचने पर उसकी सास से बहस हो गई। रविंद्र की सास ने अपनी बेटी को विदा करने से साफ मना कर दिया और कहा कि पहले जाकर अपनी मां को मार दो, उसके बाद ही वह अपनी बेटी को उसके साथ भेजेगी। इतना सुनते ही रविंद्र गुस्से में घर आया और सब्जी में जहर मिलाकर अपनी मां को खिला दिया।
सब्जी में जहर मिलाकर मां को खिलाया
रविंद्र ने खुद अपनी मां के लिए वह सब्जी बनाई थी, जिसमें उसने जहर मिलाया था। खाना खाने के बाद मां राममूर्ति की तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद घर के बाकी सदस्यों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके खाने में जहर मिला था। घरवालों ने जब रविंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी, जिसके बाद मौके से पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रविंद्र की सास की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक ऐसी ही घटना मेरठ से आई है, जहां एक पिता ने अपने बेटे को जहर देकर मार दिया और फिर खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी।
बेटे को जहर देने के बाद पिता ने भी खाया नशीला पदार्थ
मेरठ में 28 वर्षीय कपिल अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए गया था, जहां उसने शराब पी ली थी। उसकी पत्नी काजल ने उसे ज्यादा पीने से मना किया, इस पर दोनों की लड़ाई भी हुई। झगड़ा होने के बाद कपिल वहां से चला गया, इसके कुछ समय बाद वह वापस अपने ससुराल लौटा और पत्नी व बच्चे को जबरन वहां से ले जाने लगा। कुछ देर बाद जब कपिल वापस लौटा तो बच्चे के मुंह से झाग निकल रहा था, और वह भी जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि कपिल की शनिवार तड़के की सुबह मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में 100 फीट जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार
अन्य प्रमुख खबरें
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08