मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी के समक्ष झुके लाखों सिर, दिनभर मांगते रहे मन्नतें
खबर सार :-
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना पूरे देश में की जा रही है। कोई संसार की खुशी चाहता है तो कोई संसार का दुख मिटाना चाहता है। मां भगवती यूं ही हर साल आती रहें यही लाखों और लोगों की कामना है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी को नमन किया गया। देश ही नहीं दुनियाभर में सुबह से घरों पूजा अर्चना शुरू कर दी गई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। देश के लाखों श्रद्धालुओं ने आज नवरात्र के दूसरे दिन पूजा अर्चना की।
इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के विशेष पूजा और उपासना का दिन है। उन्हें कोटि-कोटि वंदन। ऐसे ही कई और पोस्ट किए गए हैं। इनमें मां ब्रह्मचारिणी को संयम, अनुशासन और तप का प्रतीक माना गया है। औरों के हित में लिखा गया है कि देवी मां सभी को धैर्य और सामर्थ्य प्रदान करें। एक पोस्ट केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्री मनोहर लाल की ओर से सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। मां भगवती के द्वितीय स्वरूप को सौभाग्य, शांति और संयम प्रदान करने वाली बताया गया है।
यह भी पढ़ेंः किसानों की आय बढ़ाने के विकल्प तलाश रही सरकार, आधुनिक तकनीक के कम हैं बाजार
आज मंदिरों में जाने वाले भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया गया है। भक्तों ने पोस्ट कर लिखा है कि देवी मां की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं का जीवन सुखमय हो। किसी की सफलता के नए द्वार अगर मां की आराधना से खुल सकते हैं तो मैं तैयार हंू। हर घर-आंगन सुख, समृद्धि और मंगलमय ऊर्जा से आलोकित करने की प्रार्थना की गई है। इसी मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी प्रार्थना करते हुए देवी मां के दूसरे स्वरूप से सुखमय भविष्य की कामना की।
मां ब्रह्मचारिणी से समस्त लोगों को खुशहाली की कामना
वह एक जनप्रतिनिध हैं, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी से समस्त लोगों को खुशहाली की कामना करता हूं। हमेशा ही सभी महान अवसरों पर केंद्रीय मंत्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शारदीय नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस आदिशक्ति, जगत जननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबका कल्याण हो। चौहान हमेशा जगत में त्याग, सदाचार और संयम बढ़े क अपेक्षा करते रहते हैं। वह चारों ओर खुशहाली और आनंद की परिकल्पना भी करते हैं। इसलिए उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं की हैं।
सभी के जीवन में धैर्य एवं सदाचार का संचार हो, यही है प्रार्थना
एक ओर जहां सुबह से ही पूजा अर्चना चल रही थी। मंदिरों में भीड़ थी। घंटे घनघना रहे थे। फूलों की खुशबू बिखर रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर मना रहे हैं। उन्होंने सभी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि जगत जननी मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को कोटि-कोटि नमन। तप, त्याग और संयम की अधिष्ठात्री मां की कृपा से सभी के जीवन में धैर्य एवं सदाचार का संचार हो, यही प्रार्थना है। शुभकामना देने में सबसे ज्यादा भाजपा के लोग आगे रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में तप, संयम और त्याग का वरदान प्रदान का जिक्र किया है।
उनके अनुसार यह काबिल गुण मां ब्रह्मचारिणी देवी के ही पास हैं। उनके चरणों में प्रणाम कर सभी लोगों के कल्याण की मोहन यादव ने प्रार्थना है। पूजा अर्चना कर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से मुलाकात की। मां ब्रह्मचारिणी की असीम कृपा से सभी को अवगत कराया। पोस्ट में भी सभी के जीवन में श्रद्धा, शक्ति और सकारात्मकता बने रहने की कामना की।
यह भी पढ़ेंः यूपी कांग्रेस में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बवाल, समर्थकों में भिड़ंत
अन्य प्रमुख खबरें
-
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा पर निकले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, बोले- गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा देश
2026-10-12
-
धमतरी के शीतला शक्तिपीठ में भक्तों की आस्था, चावल से मिलता है आशीर्वाद
2026-10-12
-
Panchang 12 October 2026: सोमवार 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-11
-
Aaj Ka Rashifal 12 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-11
-
नवरात्रि के पहले दिन सूरत के 400 साल पुराने अंबाजी मंदिर में उमड़ी भीड़
2026-10-11
-
प्रथम शैल पुत्री के स्वागत में सजा दिए मंदिर, रात में ही पहुंच गए दर्शन करने श्रद्धालु
2026-10-11
-
Panchang 11 October 2026: रविवार 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-10
-
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-10
-
Shardiya Navratri का रविवार से शुभारंभ, जानें मां दुर्गा के आगमन का वाहन
2026-10-10
-
Panchang 10 October 2026: शनिवार 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-09
-
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-09
-
Panchang 9 October 2026: शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-08
-
Aaj Ka Rashifal 9 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-08
-
सर्वपितृ अमावस्या पर सिर्फ ये काम करने से पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
2026-10-08
-
पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक हैं शक्तिपीठ, नवरात्रि में करें दर्शन
2026-10-08