उड़नखटोले पर होंगे सीएम, पुष्पवर्षा से अह्लादित होंगेे शिवभक्त

खबर सार :-

लखनऊ, सीएम के हाथों शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा का आनंद देखने का सौभाग्य कम लोग ही उठा पाते हैं। इस बार मेरठ में मुख्यमंत्री कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। आधिकारिक बयानों के अनुसार इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी हैै। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे।
आसमान से कांवड़ियों की सुरक्षा परखेंगे सीएम, शिवभक्तों पर करेंगे पुष्पवर्षा

खबर विस्तार : -

लखनऊ/मेरठ, सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति श्रृद्धाभाव के कारण है। यह यात्रा बताती है कि कांवड़ियों के सम्मान और प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री इस दौरे में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी परखेंगे।

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा पहले भी की जाती रही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर है। यहां प्रतिदिन लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों या फिर मंदिरों की ओर जाते हैं। मुख्यमंत्री की ओर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा पहले भी की जाती रही है।  शिवभक्तों के सम्मान और आस्था के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता खुली झलकती है। उनका निर्धारित कार्यक्रम हिंडन एयरपोर्ट से शुरू होगा। यहां वह हेलिकॉप्टर के जरिए मेरठ पहुंचेंगे।

योगी आदित्यनाथ हिंडन से मेरठ तक पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहां की सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के निकट बनाए गए मंच पर पहुंचेंगे। शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी थी। इस दौरान एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से मोदीपुरम से रुड़की रोड तक कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बन्दोबस्त कराते नजर आए।

चिकित्सा शिविर, पेयजल, विश्राम स्थल की है पुख्ता व्यवस्था 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और अन्य व्यवस्थाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। सीएम के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड बनाया गया है। एलआईयू, एंटी-सबोटाज और बम निरोधक दस्ता अब तक सक्रिय हो चुका है। वह लगातार क्षेत्र की जांच कर रहा है। कांवड़ मार्ग पर बडी संख्या में पुलिस तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती है। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं  में चिकित्सा शिविर, पेयजल, विश्राम स्थल एवं स्वच्छता पर पुख्ता व्यवस्था की  है। 

यह भी पढ़ें सड़क हादसे में युवक की मौत पर पटना में बवाल, आक्रोशित भीड़ ने फूंके कई वाहन

अन्य प्रमुख खबरें