Mirzapur Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर का तांडव, पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड
खबर सार :-
Mirzapur Box Office Collection Day 1: मिर्जापुर द मूवी ने ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा दी है। फिल्म में 'हनुमान' अंश की लहर के बावजूद, मिर्ज़ापुर ने अपने पहले दिन शानदार ओपनिंग हासिल की है।
खबर विस्तार : -
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के बाद, क्राइम-एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुपरहिट वेब सीरीज को लेकर ऑडियंस में पहले ही क्रेज था। ऐसे में रिलीज हुई फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया ) और अली फजल ( गुड्डू भैया) स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन इतिहास रच दिया।
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिर पर दिखा मिर्जापुर का भौकाल
'मिर्जापुर द मूवी' ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म ने देशभर में 11 हजार शोज के साथ बॉक्स ऑफिस पर 24.75 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग ली है। क्राइम-एक्शन-ड्रामा फिल्म मिर्जापुर एडवांस बुकिंग में तो फिल्म काफी तेजी से दौड़ ही रही थी। मगर रिलीज के बाद जो कमाल फर्स्ट डे के कलेक्शन में दिखा है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रहा। जबकि नेट कलेक्शन 24.75 करोड़ है। ओपनिंग डे की कमाई के मामले में, 'मिर्जापुर' ने हाल की स्लीपर हिट फिल्मों जैसे सैयारा (21.50 करोड़) और आवारापन 2 (22 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
मुन्ना और गुड्डू भैया के स्वैग और दबदबे ने छोड़ी मजबूत छाप
मिर्जापुर सीरीज का क्रेज लोगों के बीच कितना ज्यादा था, उसका असर फिल्म पर पूरी तरह नजर आया है। फिलहाल, हनुमान अंश जैसी छोटी फिल्म भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है; एक महीने बाद भी इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई शानदार बनी हुई है। बीते दिन बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने 10 करोड़ की नेट कमाई की। फिर भी, इस जबरदस्त सफलता के बीच 'मुन्ना' और 'गुड्डू भैया' के स्वैग और दबदबे ने भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी।
ये भी पढ़ेंः- Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' का चमत्कार, नीम करोली बाबा की बायोपिक ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Mirzapur The Movie की स्टार कास्ट
कास्ट की बात करें तो अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु एक बार फिर अपने दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। जितेंद्र कुमार ने एक अहम एंट्री की है और बबलू पंडित का किरदार निभाया है, यह रोल पहले विक्रांत मैसी ने निभाया था। रवि किशन भी जबरदस्त प्रभाव डाल रहे हैं। इसके अलावा, वेब सीरीज के कई जाने-माने चेहरे भी अपने किरदारों में लौट रहे हैं, जिनमें अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़ और श्वेता त्रिपाठी शामिल हैं।
फैंस बोले- पैसा वसूल फिल्म
सोशल मीडिया मिर्जापुर फिल्म के पॉजिटिव रिएक्शन्स से भरा हुआ है। दर्शकों ने इस पैसा वसूल मूवी बताया। एक दर्शक ने कहा, "पूरी फिल्म हर पैसे के लायक है गाने, किरदार, कहानी और कास्ट, सब कुछ बेहतरीन है। यह एक जबरदस्त और धमाकेदार फिल्म है। हां, इसमें कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन इसकी उम्मीद तो थी ही। सभी एक्टर्स ने अच्छा काम किया, लेकिन मुझे रवि किशन सबसे ज्यादा पसंद आए। उन्होंने विलेन का रोल निभाया और शुरू से आखिर तक शानदार परफॉर्मेंस दी। यह एक कम्प्लीट पैकेज है। जिस तरह से यह फिल्म बनी है, उसका सीक्वल जरूर आना चाहिए।"
एक अन्य दर्शक ने कहा, "फिल्म बहुत बढ़िया थी; सभी एक्टर्स ने अच्छा काम किया, लेकिन मैं गुड्डू पंडित से सबसे ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस कर रहा था। उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त थी। हर एक्टर ने अपनी टाइमिंग और सीन के हिसाब से बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। सीरीज के मुकाबले, आपको एक्शन और कहानी में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे यह अनुभव और भी मजेदार हो जाता है। मैं कहूंगा कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए; जिन्होंने मिर्जापुर सीरीज देखी है, उनके लिए यह फिल्म एक नया रोमांच लेकर आई है।"
FAQ...
1. 'मिर्जापुर द मूवी' ने पहले दिन कुल कितनी कमाई की ?
फिल्म ने पहले दिन भारत में लगभग 24.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) कमाए हैं। इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 29.70 करोड़ रहा।
2. मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई ?'
मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है।
3. फिल्म का निर्देशन और निर्माण किसने किया है?
निर्देशक: गुरमीत सिंह
लेखक: पुनीत कृष्णा
निर्माता: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट)
ये भी पढ़ेंः- 'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट, जानें कहां-कहां चली सेंसर बोर्ड की कैंची
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28