Teachers Day 2026 Wishes: टीचर्स डे पर अपने गुरु को खास अंदाज में दे शुभकामनाएं, खुश हो जाएंगे आपके शिक्षक

खबर सार :-

Happy Teachers Day 2026 Wishes: टीचर्स डे के मौके पर छात्र अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हैं। आप अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देने के लिए इन बेहतरीन संदेशों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

खबर विस्तार : -

Happy Teachers Day 2026 Wishes: गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः। गुरूर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।। गुरु यानी शिक्षको को ईश्वर के समान दर्जा दिया जाता है। माता-पिता के बाद, शिक्षक ही हमें ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन देकर हमारा जीवन संवारते हैं और हमें सही राह दिखाते हैं। शिक्षक ही निस्वार्थ भाव से और बिना किसी भेदभाव के हमें शिक्षा देते हैं और साथ ही सही-गलत के बीच फर्क करना भी सिखाते हैं। शिक्षक के सम्मान में भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाया जाता है। यह दिन देश के उन शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, सोच और भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह दिन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में शिक्षकों के योगदान का सम्मान करता है। यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो एक महान दार्शनिक और जाने-माने शिक्षाविद थे। टीचर्स डे को खास बनाने के लिए, आप उन प्रिय शिक्षकों को मैसेज भेज सकते हैं जिन्होंने आपके जीवन में अहम भूमिका निभाई है। आज के डिजिटल दौर में, बच्चे WhatsApp, Telegram और Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए भी अपने शिक्षकों को टीचर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमने कुछ खास मैसेज चुने हैं जिन्हें आप अपनी शुभकामनाएं भेजने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- JKPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे

भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने की वजह डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। वे देश के जाने-माने दार्शनिक, शिक्षाविद और राजनेता थे। यह शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान करने का एक तरीका है। कहा जाता है कि जब उनके कुछ छात्रों और दोस्तों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो डॉ. राधाकृष्णन ने निजी तौर पर जश्न मनाने के बजाय इस दिन को शिक्षकों के सम्मान के अवसर के रूप में मनाने का सुझाव दिया। इसके बाद, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस तरह, 5 सितंबर न केवल एक महान व्यक्ति की जयंती बन गया, बल्कि शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका के सम्मान के लिए समर्पित एक दिन भी बन गया।

टीचर्स डे पर अपने गुरु को दे खास अंदाज में शुभकामनाएं

* गुरु सूरज की तरह होते हैं, खुद को जलाकर सारे जहां को रोशन करते हैं। 

Happy Teachers Day 2026

* माता-पिता देते हैं जीवन का उपहार, लेकिन शिक्षक भरते हैं उसमें संस्कारों का प्यार। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। 

Happy Teachers Day

* किताबों का ज्ञान तो बहुत लोग देते हैं, लेकिन जिंदगी को सही तरीके से जीना सिखाने वाले शिक्षक बहुत कम होते हैं। मेरे जीवन में ऐसा शिक्षक बनने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

* अक्षर-अक्षर हमें सिखाते, शब्द-शब्द का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते। शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

* ज्ञान का दीप जलाकर मन में, दूर किया अज्ञान का अंधेरा, आपके मार्गदर्शन से ही संवरा, हमारे कल का नया सवेरा।

* सही क्या है गलत क्या है, ये आप ही हमें सिखाते हैं, जब सूझता नहीं कोई रास्ता, तो आप ही राह दिखाते हैं। शिक्षक दिवस की कोटि-कोटि बधाई। 

* क्या दूं तुम्हें गुरु दक्षिणा मन ही मन में ये सोचूं, नहीं चुका सकुंगा कर्ज आपका, जीवन सारा चाहे दे दूं।

* जिस तरह एक पेड़ कई लोगों को छांव देता है, उसी तरह शिक्षक कई विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देता है।

Happy Teachers Day 2026

* जीवन की अनमोल सीख देने वाले गुरु को मेरा सत सत नमन…

Happy Teachers Day Guru Ji

* आपकी डांट में भी छुपा था प्यार, शिक्षक दिवस पर आपको हमारा शत-शत प्रणाम स्वीकार। Happy Teachers Day!

* कभी दोस्त तो कभी मेंटर बनकर संभाला, हर मुश्किल सवाल का हल चुटकियों में निकाला।
हैप्पी टीचर्स डे!

गौरतलब है कि टीचर्स डे पर, महंगे तोहफे देने से ज़्यादा जरूरी यह है कि आप अपने टीचर को यह महसूस कराएं कि उनकी मेहनत और सीख आपके लिए मायने रखती है। दिल से कहा गया "थैंक यू" और दिल से लिखा गया मैसेज उनके दिन को खास बना सकता है।

FAQ....

1. भारत में शिक्षक दिवस कब और किसके जन्मदिन पर मनाया जाता है ?

भारत शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

2. भारत में पहली बार शिक्षक दिवस किस वर्ष मनाया गया था?

वर्ष 1962 में

3. भारत में शिक्षक दिवस कब और किसके जन्मदिन पर मनाया जाता है ?

भारत शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

4. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे?

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे, तथा एक महान दार्शनिक व शिक्षाविद् थे।

ये भी पढ़ेंः- SSC JE Recruitment 2026: 1,748 पदों पर बंपर भर्ती, 22 सितंबर तक करें आवेदन

 

अन्य प्रमुख खबरें