Gold-Silver Price: अगस्त में 20,000 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी भी 2.45 लाख के पार
खबर सार :-
Gold-Silver Price: अगस्त के महीने में सोने की कीमत 20,000 रुपये से ज़्यादा बढ़कर 1.63 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। जानिए सोने की कीमतें इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रही हैं।
खबर विस्तार : -
Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में मंगलवार, 25 अगस्त को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। इसके उलट, आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 820 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
जानें अपने शहर का भाव
कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,63,980 से लेकर 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेड कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1,50,310 से 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने की वजह से, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,59,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
-दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,64,130 प्रति 10 ग्राम। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,460 प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड की गई है।
-मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,980 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,310 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
-अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का रिटेल प्राइस 1,64,030 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का प्राइस 1,50,360 प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया है।
-लखनऊ के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 1,64,130 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
-चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,63,980 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
-कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,980 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,310 प्रति 10 ग्राम।
-भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,030 प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,360 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
-जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,64,130 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,460 प्रति 10 ग्राम।
-पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,030 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
अगस्त में 20,000 रुपये तक महंगा हुआ सोना
अगस्त के महीने में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। सिर्फ 21 दिनों में सोने के फ़्यूचर्स की कीमत करीब 20,000 से ज़्यादा बढ़ गई है। जुलाई के आखिर में सोना लगभग 1.43 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो अब 1.63 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यानी इस महीने सोना अब तक लगभग 20,000 रुपये तक महंगा हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः- यूपी में जापानी निवेश की ‘बड़ी छलांगः 500 एकड़ में बनेगी जापानी सिटी, 3,195 करोड़ की दो परियोजनाओं को रफ्तार
MCX पर 5 अक्टूबर को खत्म होने वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई को 1,43,376 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 25 अगस्त तक यह बढ़कर 1,63,980 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान इसमें 20,604 रुपये की बढ़त देखी गई। सोना 7 अगस्त को 1.50 लाख के स्तर को पार कर गया और 20 अगस्त को 1.60 लाख के स्तर से ऊपर निकल गया।
इस साल 30,000 रुपये महंगा हुआ सोना
इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2026 में अब तक सोने की कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख थी। जो अब बढ़कर 1.63 लाख हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.45 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
1. दिसंबर तक 3 लाख तक पहुंच सकती है चांदी
सर्राफा बाजार के जानकारों की माने तो सोने को न सिर्फ़ रिटेल निवेशकों से, बल्कि RBI जैसे ग्लोबल सेंट्रल बैंकों से भी सपोर्ट मिल रहा है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। उम्मीद है कि आगे मुश्किल हालात के बावजूद सोने की कीमतों में तेजी बनी रहेगी। अगर हालात बेहतर होते हैं, तो चांदी की कीमतों में भी उछाल आ सकता है। मौजूदा अनुमानों के आधार पर, दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख और चांदी की कीमत 3 लाख तक पहुंच सकती है।
2. क्यों महंगा हो रहा सोना
कमजोर डॉलर और अमेरिका में रेट कट की उम्मीद- लगातार बढ़ रही सोने की इस तेजी की कई मुख्य वजहें हैं। दरअसल डॉलर के कमजोर होने से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से भी सोने की कीमतों को सहारा मिल रहा है। कम ब्याज दरों की संभावना के बीच निवेशक सोने पर भरोसा दिखा रहे हैं।
3. ग्लोबल तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ी मांग
ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और एनर्जी मार्केट से जुड़े विवाद को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर अपना रहे हैं। जब ग्लोबल स्तर पर विवाद, तनाव या आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक अक्सर सोने को निवेश का सुरक्षित विकल्प मानते हैं।
सेंट्रल बैंक भी बड़े पैमाने पर खरीद रहा सोना खरीद
सेंट्रल बैंकों की खरीद से सोने की कीमतों को काफी सहारा मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बैंकों ने 2026 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 289 टन सोना खरीदा। लगातार हो रही इस खरीद ने सोने की कीमतों को लंबे समय के लिए मजबूत आधार दिया है।
भारत में त्योहारों और शादी के सीजन की खरीदारी शुरू
त्योहारों और शादी के सीजन के करीब आने के साथ ही, पूरे देश में सोने के गहनों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। रक्षा बंधन, गणेश चतुर्थी और आने वाले शादी के सीजन को देखते हुए ज्वैलर्स और मैन्युफैक्चरर्स अपना स्टॉक बढ़ा रहे हैं, जिससे लोकल मार्केट में मांग मजबूत बनी हुई है।
FAQ ....
1. अगस्त में सोने की कीमत कितनी बढ़ी?
अगस्त के महीने में MCX पर सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। सिर्फ 21 दिनों में सोने के कीमत करीब 20,000 से ज़्यादा बढ़ गई।
2. चांदी का नया भाव क्या है?
25 अगस्त को चांदी कीमत 2.45 लाख रुपये के पार पहुंच गई।
3. सोना-चांदी महंगा होने की वजह क्या है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, बॉन्ड यील्ड में गिरावट और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से दोनों कीमती धातुओं को मजबूती मिली है।
ये भी पढ़ेंः- चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं के लिए आई अच्छी खबर, जल्द कम होंगे चीनी के दाम
अन्य प्रमुख खबरें
-
देशभर में प्याज की कीमतों, बाजार में आवक और उपलब्धता पर सरकार की नजर
2026-08-24
-
इस्मा ने किया आश्वस्त, देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, जल्द कम होंगी कीमतें
2026-08-24
-
भारत में 13 हजार गुना बढ़कर 24,162 करोड़ पहुंची यूपीआई लेनदेन की संख्या
2026-08-24
-
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, कीमतें आसमान पर
2026-08-22
-
जापान और यूपी एक साथ करेंगे काम, इंफ्रास्ट्रक्चर देखेगा प्रतिनिधि मंडल
2026-08-21
-
सेफ हेवन डिमांड से सोना-चांदी चमकेः गोल्ड 0.75 प्रतिशत और सिल्वर उछली
2026-08-21
-
पीयूष गोयल का भारत-सिंगापुर आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर
2026-08-21
-
तेल की कीमतें बढ़ने के बाद भी शेयर बाजार गुलजार
2026-08-21
-
बैंक फ्रॉड मामले में पूर्व DGM समेत 6 को 10 साल की सजा
2026-08-20
-
ब्रिक्स बैठक में डिजिटल ताकत, टेक सहयोग को नई रफ्तार
2026-08-20
-
HDFC सिक्योरिटीज में NAV का झटका, 70% तक गिरा पोर्टफोलियो
2026-08-20
-
RBI का रेट ब्रेक जारी, ग्रोथ-महंगाई ने बदला समीकरण
2026-08-20
-
LIC को RBI की मंजूरी, HDFC Bank में बढ़ेगा दांव
2026-08-20
-
दीया मिर्जा का परफॉर्मेंस अमृता बागची को भाया, इंडस्ट्री में बताया एक अच्छा इंसान
2026-08-20
-
बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 558 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार
2026-08-20