सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 13 हजार से अधिक घटा
खबर सार :-
तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24-कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,976 रुपए कम होकर 1,43,368 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22-कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,31,325 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,34,051 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव
18-कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,07,526 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,758 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 8 जुलाई को शाम के सत्र में 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 6 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,583 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 13,468 रुपए कम होकर 2,20,390 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,33,858 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 6 जुलाई को शाम के सत्र में 2,33,158 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 10 जुलाई को शाम के सत्र में 2,20,390 रुपए प्रति किलो देखा गया।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था। अमेरिका की ओर से होर्मुज में कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया, इसके बाद ईरान में खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गयाहै।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मैन्युफैक्चरिंग में तेजी, 9 महीने के शिखर पर पहुंचा PMI 56
2026-11-23
-
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 306 अंक उछला; आईटी शेयर चमके
2026-11-23
-
इंदौर के ग्रामीण हाट में आज सजेगा सात दिवसीय ‘आदि बाजार’, केन्द्रीय मंत्री उइके करेंगे शुभारंभ
2026-11-23
-
Gold-Silver: एक हफ्ते में चांदी 20 हजार तो सोना 12,540 रुपये हुआ सस्ता
2026-11-22
-
UP की सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, हर बाजार में हैं इनके products
2026-11-20
-
शादी सीजन में बरसेगा पैसा, 7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
2026-11-19
-
डॉलर की मजबूती से सोना धड़ाम, 1.30 लाख के नीचे पहुंचा भाव
2026-11-19
-
ऑटो-पीएसयू शेयरों में तेजी, सपाट खुले सेंसेक्स-निफ्टी; एफआईआई मेहरबान
2026-11-19
-
एन्थ्रोपिक का रिकॉर्ड IPO: 107 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स को पछाड़ा
2026-11-19
-
भारत बना दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, चीन-अमेरिका पीछे
2026-11-18
-
भारत का मेमोरी चिप निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, अगस्त में 116 मिलियन डॉलर
2026-11-18
-
फोनपे की केरल के स्टार्टअप्स को सौगात, मिलेगा डिजिटल बूस्ट!
2026-11-18
-
सोना-चांदी धड़ाम! अमेरिकी ब्याज दरों की आहट से मचा हड़कंप
2026-11-18
-
भारत-जापान व्यापार: 10 साल में आयात दोगुना, निर्यात कितना बढ़ा?
2026-11-18
-
2047 तक 600 मिलियन टन स्टील बनाएगा भारत, नवीन जिंदल का भरोसा
2026-11-18