टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
खबर सार :-
दुनिया के क्लीन मोबिलिटी की ओर बढ़ने से टाटा मोटर्स अपने वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के लिए इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन आधारित टेक्नोलॉजी में निवेश जारी रखेगा। टाटा मोटर्स के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने यह बयान कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए संदेश में दिया है। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बदलाव किसी एक तकनीक पर निर्भर नहीं हो सकता। कंपनी भारी-भरकम परिवहन क्षेत्रों के लिए हाइड्रोजन तकनीकों में निवेश करना जारी रखेगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : दुनिया के क्लीन मोबिलिटी की तरफ बढ़ने से टाटा मोटर्स अपने वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के लिए इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन-आधारित टेक्नोलॉजी में निवेश करना जारी रखेगी। यह बयान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए संदेश में दिया।
भारी-भरकम परिवहन क्षेत्रों के लिए हाइड्रोजन तकनीकों में निवेश करना रखेगी जारी
चंद्रशेखरन ने कहा कि सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बदलाव किसी एक तकनीक पर निर्भर नहीं रह सकता और इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन-संचालित समाधानों और स्वच्छ आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) तकनीकों के मिश्रण की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स शून्य-उत्सर्जन वाले इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। साथ ही, विशेष रूप से भारी-भरकम परिवहन क्षेत्रों के लिए हाइड्रोजन तकनीकों में निवेश करना जारी रखेगी।
मोबिलिटी उत्पादों के डिजाइन, उपयोग, समर्थन के तरीके में आ रहा बदलाव
टाटा मोटर्स के चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने, सुरक्षा संबंधी बढ़ती अपेक्षाओं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलावों के कारण ग्लोबल मोबिलिटी में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई में हो रही प्रगति से मोबिलिटी उत्पादों के डिजाइन, उपयोग और समर्थन के तरीके में बदलाव आ रहा है।
मुनाफा बढ़ाने पर केंद्रित है टाटा मोटर्स का ध्यान
चंद्रशेखरन के अनुसार, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और विभिन्न क्षेत्रों में असमान आर्थिक सुधार उद्योग के लिए चुनौतियां बढ़ा रहे हैं, जिससे दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा के लिए चुस्त और मजबूत होना महत्वपूर्ण हो गया है। भविष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स का ध्यान मुनाफे को बढ़ाने पर केंद्रित है और उभरते मोबिलिटी अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
वर्ष 2026 के राजस्व में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि
कंपनी कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म, उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली, डेटा-आधारित फ्लीट सेवाएं, डिजिटल मोबिलिटी समाधान और अगली पीढ़ी के पावरट्रेन जैसी भविष्य की प्रौद्योगिकियों में निवेश करते हुए अनुशासित पूंजी आवंटन बनाए रखने की योजना बना रही है। चंद्रशेखरन ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला। टाटा मोटर्स ने इस वर्ष 83,855 करोड़ रुपए का अब तक का उच्चतम राजस्व दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 76,359 करोड़ रुपए था - जो वार्षिक आधार पर 9.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
विकास, मुनाफा और प्रतिफल पर ध्यान केंद्रित करना रखेगी जारी
उन्होंने शेयरधारकों से आगे कहा कि कि मुनाफे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, ऑटोमोटिव व्यवसाय ने नियोजित पूंजी पर 72.3 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है, जो वैश्विक वाणिज्यिक वाहन उद्योग में उच्चतम स्तरों में से एक है। चेयरमैन ने कहा कि कंपनी उद्योग में अग्रणी विकास, मुनाफा और प्रतिफल पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, साथ ही ऐसी क्षमताओं का निर्माण करेगी जो सुरक्षित, कुशल और इंटेलिजेंस कमर्शियल मोबिलिटी के भविष्य को परिभाषित करेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jawa 42 All Stars बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
2026-09-10
-
वर्ल्ड ईवी डे पर भारत की ईवी छलांग: 1 करोड़ पार हुई बिक्री, 79% सालाना ग्रोथ
2026-09-09
-
बीएमडब्ल्यू i5 LWB भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
2026-09-07
-
Tata Curvv Series X Launched: जानिए नई टाटा कर्व सीरीज एक्स की कीमत और फीचर्स
2026-09-03
-
इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी की उम्र बढ़ाएगा स्मार्ट पावर सिस्टम
2026-09-03
-
Kia Sorento Launch 2026: भारत में लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंची एसयूवी
2026-09-01
-
बजाज ऑटो त्यौहारों से पहले 6 नई मोटरसाइकिलें बाजार में उतारेगी
2026-08-27
-
मर्सिडीज-बेंज GLE L लॉन्ग-व्हीलबेस चीन में लॉन्च: जानिए फीचर्स, इंजन और कीमत
2026-08-27
-
MG Hector Tomahawk EV भारत में लॉन्च: कीमत, रेंज और फीचर्स
2026-08-26
-
ई-स्कूटर पर 5 हजार की राहत, 2028 तक बढ़ी योजना
2026-08-11
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01