Maruti e-Vitara: पीएम मोदी ने मारुति सुजुकी की पहली EV कार को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगी कीमत
खबर सार :-
Maruti e-Vitara Production: प्रधानमंत्री मोदी ने मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई। मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आएगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा BE6 की होगा।
खबर विस्तार : -
Maruti e-Vitara Production: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से कंपनी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) 'ई-विटारा' (Maruti e Vitara) को हरी झंडी दिखाई। भारत में निर्मित इस इलेक्ट्रिक कार का निर्यात यूरोप और जापान जैसे उन्नत बाजारों सहित 100 से ज्यादा देशों में किया जाएगा।
Maruti e-Vitara: भारत में होगा 80 प्रतिशत का बैटरी का निर्माण
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने हंसलपुर स्थित सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण संयंत्र का दौरा किया और अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया। यह संयंत्र तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम है। इसके माध्यम से 80 प्रतिशत से अधिक बैटरी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिलेगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) हिसाशी ताकेउची सहित अन्य शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे।
Maruti e-Vitara की कीमत और खूबियां
ई-विटारा 61kWh और 49kWh की दो बैटरी होने विकल्पों में होंगे। साथ ही बड़ी बैटरी में ऑलग्रिप-ई नामक डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार की कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। Maruti e-Vitara का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी ZS EV और महिंद्रा BE6 जैसी कारों से होने की उम्मीद की जा रही है। जल्द ही इसके फीचर्स और लॉन्च की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
Maruti e-Vitara: ब्रिटेन भेजी जाएगी पहली यूनिट
मारुति सुजुकी की ई-विटारा की पहली यूनिट ब्रिटेन (यूके) भेजी जाएगी। इस कार को पिछले साल यूरोप में लॉन्च किया गया था और भारत में इंडिया मोबिलिटी शो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। इस कार को टोयोटा के सहयोग से बनाए गए 40PL ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। टोयोटा अपनी इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर ईवी को भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाएगी।
गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक पहल भारत के हरित परिवहन के एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने को दर्शाती है और 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति पीएम मोदी के संकल्प को भी बढ़ावा मिलेगा। इस उपलब्धि के साथ भारत अब सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा । साथ ही यह परियोजना रोजगार के अवसर पैदा करने और पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01
-
Tata Motors का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, कीमतों में 2.5% तक बढ़ोतरी
2026-06-18
-
Auto Sector ने तोड़े रिकॉर्ड: मई में Passenger vehicles की बिक्री 27% उछली, दोपहिया की सेल्स 19 लाख यूनिट के पार
2026-06-15
-
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
2026-06-07
-
ईंधन महंगाई से बढ़ी EV की मांग, टाटा और टीवीएस की गाड़ियों ने मार्केट में मचाई धूम
2026-06-02
-
Toyota Urban Cruiser Ebela 23.60 लाख रुपए में हुई लॉन्च; 500 किमी की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस
2026-05-30
-
New Tata Tiago Facelift : भारत में लॉन्च, ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ मिला बेहद बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स
2026-05-29
-
Xiaomi YU7 : एलन मस्क की उड़ी नींद! शाओमी ने उतारा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक एसयूवी, टेस्ला के साम्राज्य को मटियामेट करने की तैयारी!
2026-05-22
-
Maruti Suzuki : कार खरीदारों को तगड़ा झटका, अगले महीने से जेब ढीली करने को हो जाएं तैयार! मारुति सुजुकी ने किया कीमतों में बंपर बढ़ोतरी का एलान
2026-05-21
-
Hyundai Car Discounts May 2026 : मंदी की सुगबुगाहट के बीच छिड़ी 'प्राइस वॉर', Grand i10 Nios से लेकर Creta तक पर लाखों की छूट
2026-05-14
-
Tata Nexon Pure+ PS Variant: टाटा नेक्सन 'Pure+ PS' के इंटीरियर की तस्वीरें लीक, अब बजट सेगमेंट में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का लग्जरी अनुभव
2026-05-08