बेरुत : इजरायल की सेना ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के टायर शहर के निवासियों को इलाका खाली करने का आदेश जारी किया। सेना ने कहा कि वह इस इलाके में 'ईरान समर्थित समूह' हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई करेगी। आदेश में कहा गया, ''आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज) को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पड़ रही है। आदेश में यह भी कहा गया कि कुछ इमारतों के आसपास रहने वाले लोग इलाका छोड़कर जहरानी नदी के उत्तर की तरफ चले जाएं।
इसी बीच, लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के देइर आम्स गांव में हुए इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि यह हमला हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था। ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं जब दक्षिणी लेबनान में इजरायली कार्रवाई और तेज हो गई है।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की सिविल डिफेंस ने बताया कि ड्रोन और हवाई हमलों से क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे 29 नागरिकों को बचाकर सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये लोग दुवेइर और नबातीह कस्बों में फंसे हुए थे। इजरायली सेना ने नबातीह के लोगों के लिए पहले दिए गए खाली करने के आदेश को फिर से दोहराया और बाद में कफरहुना, आरामता, मलिता, जरजुआ और हुमाइन अल-फौका जैसे कस्बों के लिए भी ऐसे ही चेतावनी आदेश जारी किए।
दूसरी तरफ, हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के ज़ौतार अल शर्किया में इजरायली सेना और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। समूह ने दावा किया कि उसने बुस्तान जत्तम के पास एक इजरायली मर्कवा टैंक पर ड्रोन हमला किया और ताललेट अल खजान तथा नदी के आसपास इजरायली सैनिकों और वाहनों पर रॉकेट, तोप और भारी हथियारों से हमला किया।
हिज्बुल्लाह ने यह भी कहा कि उसके लड़ाके सुबह करीब 9 बजे ज़ौतार अल शर्किया में स्काउट कॉम्प्लेक्स के पास करीब से इजरायली सैनिकों से भिड़े और हल्के और मध्यम हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे सैनिक पीछे हट गए। इसके बाद इजरायली सेना ने इलाके में भारी बमबारी की। इसके अलावा, इजरायली युद्ध विमानों ने अब्बासियेह के प्रवेश द्वार के पास मशरूआ अल-रूज इलाके में एक इमारत पर दूसरी बार हमला किया और उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। टायर शहर के पास और रशीदियेह फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर के पास भी हवाई हमले किए गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च से जारी इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 27 मई तक बढ़कर 3,269 हो गई है, जबकि 9,840 लोग घायल हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
इबोला के बढ़ते खतरे पर माॅरिशस सरकार अलर्ट, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक
2026-06-06
2026-06-06
होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, यूरोपीय देशों को सुनाई खरी-खरी
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
मेवेन अंतरिक्ष यान से टूटा नासा का संपर्क, मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला पहला मिशन हुआ खत्म
2026-06-04
Donald Trump को बड़ा झटका: अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास, बढ़ा राजनीतिक दबाव
2026-06-04
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01