काठमांडू: नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग (Sudan Gurung) ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुंग ने व्यवसायी दीपक भट्टा के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर चल रहे विवाद के बीच गृह मंत्री के पद से हटने का फैसला किया। नेपाली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दीपक भट्टा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच फिलहाल चल रही है। नेपाल में बालेन शाह की सरकार बनने के बाद से ही गुरुंग सार्वजनिक चर्चाओं में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं।
बालेन शाह की सरकार के सत्ता संभालने के बाद से यह दूसरा मंत्री स्तरीय इस्तीफा है। इससे पहले श्रम मंत्री कुमार शाह को अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते उनके पद से हटा दिया गया था। नेपाल में 5 मार्च को हुए चुनावों के बाद बालेन शाह ने 27 मार्च को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। महज एक महीने के भीतर ही नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। नेपाली मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदन गुरुंग स्टार माइक्रो इंश्योरेंस कंपनी में एक शेयरधारक हैं। यह वही कंपनी है जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित दीपक भट्टा के साथ-साथ व्यवसायी सुलव अग्रवाल (शंकर समूह के उपाध्यक्ष और जगदंबा होल्डिंग्स के अध्यक्ष) की भी साझेदारी हिस्सेदारी है।
गुरुंग ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की। फेसबुक पर लिखते हुए उन्होंने कहा, 'मुझसे जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मैंने आज से प्रभावी रूप से गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।' नेपाली भाषा में लिखे एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने आगे कहा: 'मैं सुदान गुरुंग 2082 चैत्र 13 से गृह मंत्री के रूप में ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूं। हाल के दिनों में मैंने जनता द्वारा उठाए गए सवालों, टिप्पणियों और चिंताओं को बहुत गंभीरता से लिया है। मेरे लिए नैतिक शुचिता किसी भी आधिकारिक पद से ऊपर है और जनता के विश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं है।'
शेयरों का खुलासा न करने का भी आरोप
नेपाल के गृह मंत्री पर यह आरोप भी है कि गुरुंग ने अपनी आधिकारिक संपत्ति घोषणा में इन शेयरों का खुलासा नहीं किया। हालांकि, सुदन गुरुंग ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि उनके शेयर बाजार में किए गए सभी निवेशों का विवरण, मंत्रिपरिषद की वेबसाइट पर उनकी संपत्ति के विवरण में स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध है।
अन्य प्रमुख खबरें
US-Iran War: होर्मुज में ईरान ने दिखाई ताकत, मालवाहक जहाज पर की फायरिंग
US Iran Ceasefire : अमेरिका-ईरान सीजफायर डेडलाइन बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
US Iran Talks: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, बोले- ‘तेहरान के पास अन्य विकल्प नहीं’
US-Iran War Updates: अमेरिका ने जब्त किया ईरान का जहाज, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
Japan Earthquake: जापान में आया 7.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
US Iran Tensions : कीमती धातुओं पर पड़ा अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने का असर, 2 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
US Iran Ceasefire : ट्रंप की ईरान को दो टूक, नहीं मानी डील तो हर पावर प्लांट और ब्रिज होंगे तबाह
Strait Of Hormuz से वापस लौटा चीनी जहाज 'Sun Profit' , ईरान ने नहीं दी मंजूरी
Strait of Hormuz: ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- बंदरगाहों से वापस भेजें सेना