इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, एयरस्ट्राइक में सैन्य प्रमुख समेत 12 लोगों की गई जान

खबर सार :-
इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे सीजफायर के बीच इजराइल ने लेबनान पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में लेबनान के सैन्य प्रमुख रुडोल्फ हैकल समेत 12 अन्य लोगों की मौत हो गई।
इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, एयरस्ट्राइक में सैन्य प्रमुख समेत 12 लोगों की गई जान
खबर विस्तार : -

बेरुत: अमेरिका की मध्यस्थता से वॉशिंगटन में घोषित इजराइल और लेबनान के बीच सशर्त सैन्य युद्धविराम दिखावटी साबित हुआ। इजराइल के एक नए हमले में बारह लोग मारे गए। मारे गए लोगों में लेबनान के सैन्य प्रमुख (सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ) ब्रिगेडियर जनरल रुडोल्फ हैकल भी शामिल थे।

अधिकारियों ने सैन्य प्रमुख, एक कैप्टन और एक सैनिक की मौत की पुष्टि की। वे खारदली-नबातीह सड़क पर यात्रा कर रहे थे, तभी मारे गए। सैन्य प्रमुख पाकिस्तान जा रहे थे, लेकिन अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही मारे गए। लेबनान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश के सैन्य प्रमुख (सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ), ब्रिगेडियर जनरल रुडोल्फ हैकल को निशाना बनाए जाने को देश की संप्रभुता पर हमला बताया है। कई देशों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है।

इजराइल ने लेबनान में मचाई भारी तबाही

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 6 जून को इजराइल ने लेबनान में भारी तबाही मचाई। लेबनान की सेना ने पुष्टि की कि इजराइली हवाई हमले में खारदली-नबातीह सड़क पर एक सैन्य वाहन नष्ट हो गया, जिसे अभेद्य माना जाता था। इसमें सवार सेना के शीर्ष कमांडर, एक कैप्टन और एक सैनिक मारे गए। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि यह हमला एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र में हुआ, जहां आवाजाही के लिए इजराइली सेना के साथ समन्वय की आवश्यकता होती है। IDF ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की निंदा

लेबनान की सेना ने कहा, "इजराइल की जानबूझकर की गई आक्रामकता और  बार-बार की क्रूरता का उद्देश्य समाधान तक पहुंचने की सभी कोशिशों को नाकाम करना है।" हमले की निंदा करते हुए लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने इसे "लेबनान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का खुला उल्लंघन" बताया। प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इसे "एक जघन्य अपराध और लेबनान तथा सभी लेबनानी लोगों पर हमला" करार दिया। एक बयान में, लेबनान के प्रधानमंत्री सलाम ने ब्रिगेडियर जनरल विसाम सबरा, कैप्टन एली खौरी और सैनिक हुसैन घोज़ल के परिवारों और सहयोगियों के साथ-साथ लेबनानी सेना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

ये भी पढ़ेंः-ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, ब्याज दरों को लेकर फेड को घेरा

अन्य प्रमुख खबरें