Iran-US Israel War Ceasefire: अमिरेका-ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर बड़ा हमला किया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की गई। इस बीच, दोनों पक्षों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के हमले के बारे में कुछ ऐसा कहा जिससे इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए।
पीएम नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं करुंगा। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है।"
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है। एक ओर जहां इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, वहीं दूसरी ओर लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेगुनाह लोगों को मार रहा है, पहले गाजा में, फिर ईरान में और अब लेबनान में। खून-खराबा लगातार जारी है।" इजरायल के खिलाफ आग उगलते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, "मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने फिलिस्तीनी धरती पर इस कैंसर जैसे राज्य का निर्माण किया है, वे यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाएं और उन्हें नरक में जलाएं।"
जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने हाल ही इजरायली हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इजरायली हमले के बाद उन्होंने लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से फोन पर बात की। PM शाहबाज़ ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने आज शाम लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम से बात की। मैंने लेबनान के ख़िलाफ इजरायल के लगातार हमलों की कड़ी निंदा की और इन दुश्मनी की वजह से लेबनान में हज़ारों लोगों की जान जाने पर अपनी संवेदना ज़ाहिर की। मैंने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान-अमेरिका बातचीत के जरिए बातचीत को आसान बनाने समेत शांति की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित किया।"
बता दें, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने लेबनान पर एक दिन का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें 300 से ज़्यादा लोग मारे गए और 1,100 से ज़्यादा घायल हो गए। इस हमले की दुनियाभर के तमाम देश निंदा कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Hanta Virus: एक अमेरिकी यात्री में हंता वायरस की पुष्टि, एक अन्य में हल्के लक्षण
India-Nepal border alert: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, बिना आईडी दिखाए नहीं कर सकेंगे प्रवेश
Strait of Hormuz: दक्षिण कोरिया के जहाज में आग लगने का मामला, सात सदस्यीय टीम कर रही जांच
US Iran Tension: ट्रंप के न्यूक्लियर हमले की धमकी पर ईरान ने कसा तंज, कहा- उनका समाधान ‘बड़ी चमक’ है
दो ब्रिटिश नागरिकों में हंता वायरस की पुष्टि, WHO ने कहा- कोविड जैसा खतरा नहीं
टेक इंडस्ट्री में AI का बढ़ता दबदबा, अब इस अमेरिकी कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान
अमेरिका-ईरान में युद्ध का बढ़ा खतरा, तेहरान पर हवाई हमले, जहाजों को बनाया निशाना
पोप लियो से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वैश्विक शांति पर चर्चा
Iran: पटरी पर लौट रही जिंदगी, सरकारी कार्यालयों में 100 फीसदी उपस्थिति के आदेश
Hantavirus: लग्जरी क्रूज पर हंटावायरस का खौफ! अब तक 3 मौतें, जांच के घेरे में अर्जेंटीना
Gwalior:बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो दोस्तों की जलकर मौत
Strait Of Hormuz: दो दिन में अमेरिका ने रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई ये वजह