Ajit Doval Riyadh Visit: ईरान व अमेरिका की बैठक से पहले अचानक रियाद पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, कई मुद्दों पर चर्चा

खबर सार :-
Ajit Doval Riyadh Visit:भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रविवार को सऊदी अरब के दौरे पर गए। वर्तमान में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक तनाव के बीच एनएसए डोभाल का रियाद जाना काफी अहम माना जा रहा है। वहां उन्होंने अरब के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई उच्च-स्तरीय मीटिंग की, जिसमें कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हुई।

Ajit Doval Riyadh Visit: ईरान व अमेरिका की बैठक से पहले अचानक रियाद पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, कई मुद्दों पर चर्चा
खबर विस्तार : -

Ajit Doval Riyadh Visit: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रविवार को अचानक सऊदी अरब के दौरे पर गए। वहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें कीं, जिसमें आपसी सहयोग, क्षेत्र की स्थिति व विकास जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हुई। वर्तमान समय में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर वैश्विक तनाव के बीच डोभाल का यह दौरा भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत हो रही रणनीतिक साझेदारी को दिखा रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका व ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान में हुई पहली वार्ता विफल होने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। वही, शनिवार को दो भारतीय जहाजों पर भी गोलीबारी की गई थी। वहीं, अब पूरी दुनिया की नजरें अब इस्लामाबाद में अमेरिका व ईरान के बीच होने वाले दूसरे दौर के बैठक पर टिकी हैं। इससे पहले एनएसए डोभाल का यह दौरा वैश्विक परिदृश्य में काफी अहम माना जा रहा है।

द्विपक्षीय संबंधों पर फोकस

रियाद में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि एनएसए अजीत डोभाल रविवार को सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर आए थे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राजदूत डॉ. सुहेल खान और राजनीतिक मामलों के मंत्री एम्बेसडर डॉ. सऊद अल-सती ने किया। यहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. मुसैद अल-ऐबान के साथ बैठक की। इन बैठकों के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

यूक्रेन के साथ भी हुई थी बातचीत

वैश्विक सुरक्षा मामलों को लेकर भारत सक्रिय भूमिका निभाता है। इससे पहले 17 अप्रैल को डोभाल ने यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा व डिफेंस काउंसिल के सचिव रुस्तम उमरोव के साथ भी लंबी चर्चा की थी। यह बातचीत दोनों देशों के आपसी संबंधों व रुस-यूक्रेन विवाद पर केंद्रित रही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि इस चर्चा में भारत ने रुस-यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया।

अन्य प्रमुख खबरें