अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सरप्राइज कॉल, कहा- आई लव मोदी...आई लव इंडिया

खबर सार :-
Trump Praises PM Modi: 24 मई को, जब भारत US स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फ़ोन कॉल पर भारत और PM नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि भारत US पर भरोसा कर सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सरप्राइज कॉल, कहा- आई लव मोदी...आई लव इंडिया
खबर विस्तार : -

Trump Praises PM Modi: अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमेरिकी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra modi) और भारत की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना मित्र बताया और दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उपस्थित थे।

Trump Praises PM Modi: ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

इस कार्यक्रम में US के राजदूत सर्जियो गोर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) भी मौजूद थे। इसी दौरान ट्रंप ने सर्जियो गोर को कॉल (फोन) किया और भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ करते हुए खुद को मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताया। बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, "मुझे भारत से प्यार है। आपको (राजदूत गोर) हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर एक अच्छा भाषण देना चाहिए। मैं बस सभी को 'नमस्ते' कहना चाहता हूं। मुझे पीएम बहुत पसंद हैं। PM मोदी महान हैं, और वह मेरे दोस्त हैं।"

100 फीसदी भरोसा कर सकता है भारत

PM Modi ने आगे कहा कि भारत अमेरिका पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें कभी किसी मदद की ज़रूरत हुई अमेरिका और वे खुद हमेशा भारत के साथ खड़े रहेंगे। ट्रंप ने आगे कहा, "मुझे भारत और उसके प्रधानमंत्री से बहुत प्यार है। मोदी एक महान इंसान हैं। वे मेरे दोस्त हैं। कृपया पीएम मोदी को मेरा 'नमस्ते' कहिएगा।" ट्रंप ने US विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी जमकर तारीफ की और कहा, "मार्को सचमुच सबसे बेहतरीन हैं। उन्हें अमेरिकी इतिहास के सबसे महान विदेश मंत्री के तौर पर याद किया जाएगा।"

भारत दौरे पर है अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो

दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) अभी भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। रूबियो की यात्रा के दूसरे दिन, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने एक राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को उनके भाषण के ठीक बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। बातचीत के दौरान, डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की।
 

अन्य प्रमुख खबरें