भरतपुर: जिले के बयाना क्षेत्र में गोदाम की आड़ में चल रही अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। मंगलवार को बिडयारी, नगला पुरोहित सहित 12 गांवों के लोग शराब गोदाम के सामने जुटे और विरोध प्रदर्शन किया।
गांव वालों का आरोप है कि कंटेनर में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इतना ही नहीं शराब पीने वालों की वजह से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। रोजाना इस मार्ग से छात्र-छात्राएं और महिलाएं गुजरती हैं, लेकिन शराबियों की वजह से उन्हें परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
उनका कहना है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से कार्रवाई टाली जा रही है। मामले में पूर्व में भी कलेक्टर व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। आबकारी निरीक्षक नीलम सैनी ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई