अयोध्या, विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश व अयोध्या जोन के बैनेर तले मुख्य अभियंता वितरण अयोध्या में 52 वे दिन भी कार्यालय प्रांगण में धरना दिया गया। इसमें निविदा/संविदा कार्मिकों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाकर नारेबाजी की। साथ ही कर्मचारियों के निष्कासन का विरोध किया। धरने की अध्यक्षता प्रांतीय उपमंत्री रघुवंश मिश्रा ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान संचालन जय गोविंद ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा की मुख्य अभियंता की जिद के कारण अयोध्या में निष्कासित कर्मियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
यह जरूर है कि कर्मचारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ में भी मुख्य अभियंता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। ऐसे मे क्या होगा? अयोध्या की जनता का यह बहुत बड़ा सवाल है। एक तरफ कर्मचारियों का उत्पीड़न तो दूसरी तरफ विजली की आँख मिचौली से अयोध्या की जनता त्रस्त है। धरने पर विजय प्रताप सिंह, नंद यादव, प्रदीप यादव, धर्मेश, विजय कुमार, सुशील मौर्य, कुलदीप, विनय मौर्य, सत्येंद पांडेय, सहित तमाम विजली कर्मी उपस्थिति रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह