लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में उच्च विशिष्टियों और पीसीयू शिथिलीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया गया, जिसमें एक परियोजना के अंतर्गत उच्च विशिष्टियों के कार्य और चार परियोजनाओं के लिए पीसीयू मानक के शिथिलीकरण के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम हैं। इनसे न सिर्फ सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, बल्कि औद्योगिक विकास और ग्रामीण कनेक्टिविटी को भी गति मिलेगी, जिससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों में जनपद बस्ती की परियोजना भी शामिल है, जिसमें महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में क्लीनिकल-एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण के लिए 304.01 लाख रुपए की लागत से उच्च विशिष्टियों के कार्य कराए जाएंगे।
जनपद अयोध्या में ब्लॉक बीकापुर मुख्यालय संपर्क मार्ग (लंबाई 0.850 किमी) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 549.29 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। बहराइच में 5825.18 लाख रुपए की लागत से एनएच-730 (एच) से रजनवा एसएसबी चौकी मार्ग (लंबाई 13.910 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाएगा और सीमा सुरक्षा बल चौकी तक पहुंच को बेहतर करेगा। मीरजापुर जिले में दो प्रमुख परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। इनमें 919.30 लाख रुपए की लागत से एलडी रोड से मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, देवरी कला मड़िहान के लिए 1.570 किमी लंबा फोर लेन मुख्य पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इसके अलावा, 475.09 लाख रुपए की लागत से 1.840 किमी लंबा वैकल्पिक दो लेन पहुंच मार्ग का भी निर्माण होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई