लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। इसमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला शामिल है। कुल 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आईजी रैंक में चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया है। इसके अलावा बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक को पीएसी में भेजा गया है। दीक्षा शर्मा का तबादला हमीरपुर से राजधानी लखनऊ में किया गया है।
आईजी रैंक:
1. चंद्र प्रकाश – आईजी ट्रेनिंग → सुरक्षा शाखा, लखनऊ
पुलिस कप्तान (SP) और सेनानायक पदस्थापन:
2. शशांक सिंह – लखनऊ कमिश्नरेट → महोबा (SP)
3. विश्वजीत श्रीवास्तव – पुलिस उपायुक्त लखनऊ → बहराइच (SP)
4. निपुण अग्रवाल – मुरादाबाद, 9वीं वाहिनी पीएसी (सेनानायक)
5. रामनयन सिंह – बहराइच SP → नोएडा, 49वीं वाहिनी पीएसी
6. राजेश द्विवेदी – शाहजहांपुर SP → अलीगढ़, 38वीं वाहिनी पीएसी (सेनानायक)
7. श्याम नारायण सिंह – एटा SP → एसडीआरएफ
8. प्रबल प्रताप सिंह – महोबा SP → पुलिस मुख्यालय, SP अपराध
9. विद्यासागर मिश्रा – रामपुर SP → सीतापुर, 11वीं वाहिनी पीएसी (सेनानायक)
10. राजेश कुमार द्वितीय – कौशांबी SP → मेरठ, 44वीं वाहिनी पीएसी (सेनानायक)
11. आदित्य लांग्हे – चंदौली SP → फिरोजाबाद SP
12. अमित कुमार आनंद – अमरोहा SP → लखनऊ कमिश्नरेट
13. इलामारन जी. – मऊ SP → एटा SP
14. डॉ. दुर्गेश कुमार – जालौन SP → अयोध्या, 6वीं वाहिनी एसएसएफ (सेनानायक)
15. सौरभ दीक्षित – फिरोजाबाद SP → शाहजहांपुर SP
16. सोमेंद्र मीणा – महराजगंज SP → रामपुर SP
17. डॉ. दीक्षा शर्मा – हमीरपुर SP → लखनऊ कमिश्नरेट, पुलिस उपायुक्त
18. कमलेश बहादुर – नोएडा, 49वीं वाहिनी → मऊ SP
19. लाखन सिंह यादव – अलीगढ़, 38वीं वाहिनी पीएसी → अमरोहा SP
20. विनय कुमार सिंह – एटीएस SP → जालौन SP
21. शक्ति मोहन अवस्थी – नोएडा कमिश्नरेट → महराजगंज SP
22. आकाश पटेल – वाराणसी, अपर पुलिस उपायुक्त → चंदौली SP
23. सत्यनारायण प्रजापति – मुजफ्फरनगर SP सिटी → कौशांबी SP
24. मृगांक शेखर पाठक – अलीगढ़ SP सिटी → हमीरपुर SP
25. आदित्य बंसल – मुजफ्फरनगर SP ग्रामीण → अलीगढ़, ASP सिटी
26. अमृत जैन – अलीगढ़ SP ग्रामीण → मुजफ्फरनगर SP सिटी
27. महादिक अक्षय संजय – आगरा कमिश्नरेट, ASP → मुजफ्फरनगर SP ग्रामीण

इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में ताजगी लाना, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नए पदस्थापित अधिकारी जिले और संभागों में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देंगे।
इस बड़े फेरबदल के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक संतुलन और संचालन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी