UP Assembly Monsoon Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र का सोमवार 11 अगस्त से आगाज हो रहा है। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए विधान भवन के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सत्र की शुरुआत और समाप्ति तक यातायात डायवर्ट (Traffic Diversion Lucknow) रहेगा।
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होना प्रस्तावित है। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अलावा विधान परिषद सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। सत्र के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा के सामने धरना-प्रदर्शन की संभावना है। इस अवसर पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए 11 अगस्त से समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू ।
-विधानसभा के सामने रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।
-बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लाल बत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।
-डीएसओ चौराहे से सामान्य यातायात हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।
-संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी, बल्कि ये बसें बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
-केसीसी तिराहे से चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी, बल्कि ये बसें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन चौराहा होते हुए कैसरबाग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
-गोमतीनगर की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी, बल्कि ये बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा से कैसरबाग और 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
-परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील चौराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा।
-सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा अथवा चिरैयाझील होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
-डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा होते हुए बर्लिंगटन चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar News : वैवाहिक सीजन में खाद्य सुरक्षा के लिए की गई कड़ी कार्रवाई, 263 लीटर तेल सीज
Hockey Selection Trial Rampur : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की हॉकी टीमों का चयन परीक्षण संपन्न
SIR को लेकर हम एकता मंच ने की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए दुकानदारों को व्यवस्थापित करे प्रशासन: फैसल लाला
Rampur News : सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सघन चेकिंग अभियान, हाई अलर्ट पर पुलिस
मिशन शक्ति कॉलेज कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
Bihar Election 2025 Voting LIVE: बिहार में दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 5 बजे तक 67.14% मतदान
एसपी ने अभिलेखों का निरीक्षण कर जानी हकीकत, दिए आवश्यक निर्देश
रामपुर में नकवी ने SIR को लेकर दी जानकारी, विपक्ष पर बोला हमला
रामपुर में विकलांग रिटायर्ड कर्मचारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, GRAP 3 लागू, हाइब्रिड मोड में चलेंगे 5वीं तक के स्कूल
झांसी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी बीड़ा परियोजना, आवंटन की प्रक्रिया शुरू