उदयपुरवाटी : राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में सांगठनिक मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी का बड़ा अभियान रंग ला रहा है। 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के अंतर्गत शहर मंडल की एकदिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय जवाहर मेमोरियल सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यशाला का आगाज बेहद गरिमामयी ढंग से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और मुख्य वक्ता के तौर पर जिला मंत्री सुरेंद्र रसगनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मणराम सैनी ने की। अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' और वर्ग गीत की गूँज ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणराम सैनी ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत भाषण देते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।
द्वितीय सत्र के दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह एक छोटे से दीये से शुरू हुआ सफर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुआ है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत 'बूथ' पर होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर सांगठनिक ढांचे को अभेद्य बनाने का मूल मंत्र और विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
तृतीय सत्र में जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सेतु का कार्य करें। चतुर्थ सत्र में जिला मंत्री सुरेंद्र रसगनिया ने वर्ग गीत के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया, जिससे माहौल पूरी तरह ऊर्जावान हो गया। पंचम सत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश कुमार सैनी ने स्थानीय विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी, साथ ही प्रशिक्षण के महत्व को समझाया।
कार्यशाला के समापन सत्र (सप्तम सत्र) में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया। इस सफल आयोजन में संयोजक आनंद सैनी, सहसंयोजक महेश सैनी, झाबर मल सैनी, और गिद्दाराम सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर गिरधारी लाल राठी, झब्बर सिंह शेखावत, दीनदयाल जीनगर, पार्षद संदीप कुमार सोनी, दिनेश सैनी, तेजस छीपा, और मुकेश मीणा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। महामंत्री राजेंद्र ढेनवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला के सफल समापन की घोषणा की।
अन्य प्रमुख खबरें
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त