सुल्तानपुरः कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लाकों में कोआर्डिनेटर व कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक हुई। सुबह 11 बजे करौंदीकला बाजार में व दोपहर एक बजे अखंडनगर ब्लाक मुख्यालय पर तथा दोपहर तीन बजे कादीपुर चौराहे से शाहगंज रोड स्थित रघुवर मैरेज हाल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन सृजन पर चर्चा की गई। कोआर्डिनेटर अर्जुन पासी, उज्ज्वल शुक्ला, आनंद राय, संदीप त्रिपाठी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने ब्लाक पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संगठन विस्तार के दौरान कांग्रेस कोआर्डिनेटर आनंद राय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है। यह महज एक अभियान नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय करने व कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत रणनीति पर चर्चा की जानी है और मिशन 2027 की तैयारी के तहत जिले से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान की बैठक कांग्रेस को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए की जा रही है।
बैठक के माध्यम से ऐसे लोगों की भी पहचान की जाएगी जो कांग्रेस में रहकर भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले से लेकर ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत, बूथ स्तर तक अपनी टीम को मजबूत और सशक्त बनाना है। जिससे आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मिशन 2027 को फतह करने में सफल हो सके। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, जय प्रकाश पाठक, योगेश सिंह, एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद, विजय पाल, रामचन्द्र मिश्र, विनोद पांडे, विनोद तिवारी, गिरीश त्रिपाठी, रामसरन गौतम, जयंत त्रिपाठी हृदय नारायण शुक्ला सर्वेंद्र सिंह गुरु पांडे इश्तियाक अहमद सुरेंद्र सिंह दिनेश धुरिया राम प्रयाग निषाद ध्रुव श्याम सिंह चौथी राम विश्वनाथ मिश्रा गुड्डु पांडे सिद्ध नारायण शुक्ला नंदलाल गौतम संजीव मिश्रा संतोष उपाध्याय विकास मिश्रा सौरभ श्रीवास्तव विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह