श्रीगंगानगरः राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में आयोजित ‘गेम वीक’ का सोमवार को भव्य समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। पूरे सप्ताह चले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने खेल कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. शिवइन्द्र सिंह बराड ने की, जबकि ई-टेक के डायरेक्टर घनश्याम राजपरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का संचालन नोडल ऑफिसर विक्रम कुमार परिहार द्वारा किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में प्रिंसिपल डॉ. शिवइन्द्र सिंह बराड ने कहा कि खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि घनश्याम राजपरोहित ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह मान ने खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नोडल ऑफिसर विक्रम कुमार परिहार ने खेल सप्ताह की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त
सड़क पर दिखी डिप्टी सीएम दीया कुमारी की सख्ती, घटिया निर्माण पर ठेकेदारों को लगाई फटकार
कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कटरा नगर पंचायत उपचुनाव की मतगणना, पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
UP: सीएम योगी ने किया जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ, बोले- यह सुनियोजित विकास का सशक्त आधार
खारी-मानसी की छाती छलनी! एनजीटी के आदेश पर फूलियाकलां में अवैध बजरी खनन की बड़ी जांच
ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की अब ड्रोन से होगी निगरानी, पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं
गोत्र पूछने पर टूटी शादी, फेरों से पहले मचा विवाद, बिना दुल्हन लौटी बारात