श्रीगंगानगरः राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह के श्रीगंगानगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (125 नई धान मंडी) में उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं विधायक रूपिन्द्र सिंह कुनर ने पार्टी परंपरा के अनुसार सूत की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन महासचिव मंजू चौहान, संभाग प्रभारी हर्षा चौधरी, जिला प्रभारी कृतिका कड़वासरा तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी का भी स्वागत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एवं विधायक रूपिन्द्र सिंह कुनर ने कहा कि जिले का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता की आवाज बनने का कार्य कर रही है।
उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।
जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता विपक्ष की भूमिका को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
अन्य प्रमुख खबरें
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त