श्री गंगानगरः श्री गंगानगर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के अंतर्गत लालगढ़ क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माय भारत के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह शेखावत, डीओ स्काउट संदीप मांझू तथा डॉ. राजेंद्र सियाग (डायरेक्टर, शिवा चिल्ड्रन एकेडमी) ने महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
अतिथियों ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा शिवा चिल्ड्रन एकेडमी से शुरू होकर लालगढ़ स्थित भगत सिंह चौक पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
डीओ स्काउट संदीप मांझू ने युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. राजेंद्र सियाग ने विकसित गांव से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही देश का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है।
इस अवसर पर स्वयंसेवक पवन शर्मा, विकास लिम्बा सहित बड़ी संख्या में युवा और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों में देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक सशक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त