सोनभद्रः पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चुर्क मोड़ सपा तिराहा पर “सेल्फी स्टेशन/फोटो बूथ” स्थापित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रॉंग साइड ड्राइविंग और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान लगाए गए सेल्फी स्टेशन पर कई आकर्षक और जागरूकता से जुड़े संदेश लिखे गए थे। इनमें “Wrong Side Driving Champion”, “गलत साइड = हादसे की फास्ट ट्रैक टिकट”, “मेरी जल्दी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं” और “जिंदगी फिल्म नहीं है, रीटेक नहीं मिलेगा” जैसे स्लोगन लोगों का ध्यान खींचते नजर आए। इन संदेशों के जरिए वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश सोशल मीडिया और अपने परिचितों तक पहुंचाया। पुलिस का मानना है कि आधुनिक और रचनात्मक तरीकों से चलाए जा रहे ऐसे अभियान लोगों पर ज्यादा प्रभाव छोड़ते हैं और वे नियमों को गंभीरता से लेने लगते हैं।
यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सही दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल और पानी देकर सम्मानित भी किया गया। पुलिस के इस सकारात्मक और सम्मानजनक व्यवहार की लोगों ने सराहना की।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात चारू द्विवेदी, यातायात निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सड़क पर जल्दबाजी और लापरवाही से बचें, क्योंकि छोटी सी गलती बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
सोनभद्र पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
यह भी पढ़ेंः-नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06