रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

खबर सार :-
रविंद्र जायसवाल ने नागवान विकास खंड स्थित पादरी ग्राम पंचायत का दौरा किया और मृतक राजेश जायसवाल के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये का चेक आर्थिक सहायता के रूप में शोक संतप्त परिवार को सौंपा।
रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
खबर विस्तार : -

सोनभद्रः जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को विकास खंड नगवां की ग्राम पंचायत पडरी पहुंचकर वाराणसी के नमो घाट पर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई से मृत राजेश जायसवाल के परिजनों से मुलाकात की। मृतक राजेश जायसवाल के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

न्याय का दिया भरोसा

प्रभारी मंत्री ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं ताकि शासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस द्वारा गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है तथा जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रभारी मंत्री को मामले की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने जांच की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी साझा की।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ित परिवार को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए परिवार की हर संभव सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने दिवंगत राजेश जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रभारी मंत्री की इस पहल को पीड़ित परिवार को राहत और न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-Yogi Adityanath Bijnor Speech 2026 : गोमाता के साथ हिमाकत करने वालों की पुश्तें रोएंगी!
 

अन्य प्रमुख खबरें