ओबराः हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार सायंकाल नगर स्थित एक प्रेक्षागृह में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई सोनभद्र के तत्वावधान में विचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान “हिंदी पत्रकारिता में परंपरा, परिवर्तन और जिम्मेदारी” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी सामाजिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्षा चांदनी देवी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है तथा पत्रकारों का योगदान सदैव सम्मान के योग्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए पत्रकारों का आर्थिक रूप से सशक्त और सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आर्थिक असुरक्षा कई बार पत्रकारिता की गुणवत्ता और स्वतंत्रता को प्रभावित करती है। इसलिए पत्रकारों के हितों और सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नीरव, सुनील तिवारी, एसपी तनेजा, समाजसेवी देव प्रकाश मौर्य, क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह तथा चोपन और डाला से आए पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, उसके संघर्षों और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को आवाज देने का सशक्त माध्यम है।
ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में विश्वास और जागरूकता का वातावरण तैयार करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और प्रशासन के बीच समन्वय समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
संगोष्ठी के बाद आयोजित सम्मान समारोह में ओबरा, चोपन और डाला क्षेत्र के अनेक पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सतीश भाटिया को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भोला दूबे को विंध्याचल मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उनकी निर्भीक पत्रकारिता और स्पष्ट लेखनी की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संजय यादव ने प्रभावशाली ढंग से किया। आयोजन को सफल बनाने में जिला संरक्षक सुरेन्द्र सिंह, मुख्य महासचिव ऋषि गुप्ता, जिला प्रभारी हरिओम विश्वकर्मा, जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में विंध्याचल मंडल अध्यक्ष भोला दूबे एवं जिलाध्यक्ष महेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रवण पासवान, आलोक भाटिया, शमशाद आलम, उत्तम सिंह, रामप्यारे सिंह, सतेंद्र सिंह, अरविन्द सिंह, नीरज भाटिया, मनोज चौबे, ज्ञानेंद्र पाठक, प्रवीण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-दूधनाथ ने संभाला ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार, बतायी प्राथमिकता
अन्य प्रमुख खबरें
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11
6 नागा नागरिकों की हत्या के खिलाफ मणिपुर में आक्रोश, डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी बर्बरता मानवता के खिलाफ
2026-06-11