सोनभद्र : सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित एक भव्य हिन्दू सम्मेलन आज सोनभद्र जिले के सुदूर वनवासी क्षेत्र ग्राम कनहरा के शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के क्षेत्र प्रचार प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) सुभाष ने शिरकत की। उनका कहना था कि हिंदुत्व एक जीवनदृष्टि है, जो हमारे समाज को धर्म, संस्कृति और जीवन के उच्चतम मूल्यों से जोड़ती है।
मुख्य अतिथि सुभाष ने अपने उद्बोधन में कहा, "हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व और भारतीयत्व है। यह एक ऐसा विचारधारा है, जिसमें विनम्रता और विशालता दोनों का समन्वय है। हमारे समाज में धरती को माता माना गया है और सम्पूर्ण सृष्टि को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के रूप में देखा जाता है।" उन्होंने स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का हवाला देते हुए भारत को एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि नरसिंह त्रिपाठी ने पारिवारिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए नारी शक्ति के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नारी को माता लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा और चंडी का रूप माना जाता है, और वही समाज और राष्ट्र की वास्तविक निर्माणकर्ता है। उनके अनुसार, एक मजबूत और सशक्त परिवार से ही एक मजबूत भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष शंभू ने जाति-पाती से ऊपर उठकर समाज में एकता का संदेश दिया और कहा, "हम सब भाई-भाई हैं।" इस संदेश को एकजुट होकर जनमानस तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि हम एक मजबूत राष्ट्र की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इस आयोजन में जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। सम्मेलन का सफल संचालन सह संयोजक जनार्दन प्रसाद ने किया। इस सम्मेलन के आयोजन ने समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह