Girl Raped In Banda : शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे एक छः वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के ही युवक ने बलात्कार किया। परिजनों ने खून से लथपथ बेटी को देखा तो उनके होश उड़ गए। नाबालिग के साथ घटना की जानकारी पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आपको बता दें कि कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोसी युवक अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान हैं। आरोपी फरार है। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मध्य प्रदेश बार्डर से सटे एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी 20 वर्षीय युवक मासूम बच्ची को उठा ले गया और अपने घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान भी मिले हैं। लहूलुहान हालत में बच्ची अपने घर पहुंची तो परिजन अवाक रह गए।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि रक्तस्राव अधिक हो रहा है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की है। कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, एसपी पलाश बंसल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह