शाहजहांपुरः शाहजहांपुर में संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने “दाम नहीं तो काम नहीं” के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रतीकात्मक रूप से कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि पिछले दो माह बीस दिन से उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है और कई कर्मचारी कर्ज लेकर परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर हैं।
सीएचओ संघ के जिला अध्यक्ष वरुण ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार वेतन रोककर कर्मचारियों का मनोबल गिराया जा रहा है। उनका कहना था कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर प्रतीकात्मक सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों का कहना था कि यह विरोध प्रशासन को जगाने के लिए किया गया है ताकि उनकी समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान दिया जा सके।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुदीप शुक्ला, महामंत्री विनीत पांडेय, सिद्धार्थ शर्मा, अशोक दीक्षित, श्वेता मॉरिस, अंशू मिश्रा, डॉ. जया, डॉ. रचना, अनुराग पाण्डेय, नवनीत शुक्ला, साहिल महंत, अनिकेत, भास्कर, डॉ. विक्रम, डॉ. सलोनी, डॉ. गौरव, डॉ. जीवन ज्योति, दुर्गा गौरी इमैनुअल, आजाद, आनंद सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नैनीताल में खाई में गिरी कार, लखनऊ के एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव के विवाह समारोह का भव्य आयोजन, इतिहास हुआ जीवंत
UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 9 IPS अधिकारियों का तबादला, आलोक सिंह बने PAC के नए डीजी
कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा कारोबारियों की बैठक, डीएम-एसपी ने समस्याओं पर किया मंथन
स्वच्छ भारत अभियान के दावों की खुली पोल, टैक्सी स्टैंड पर गंदगी का अंबार
अपहरण के चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का आरोप, दिव्यांग युवक ने सचिव-प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
UP: विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू होगा ड्रेस कोड, उच्च शिक्षा मंत्री बोले- बढ़ेगी समानता
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते सटोरिया गिरफ्तार, कई साथी फरार
अपनी ही बेटी के किए छह टुकड़े, धड़ को बॉक्स में भरकर छोड़ आया स्टेशन
RG Kar Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने SIT गठित करने का दिया आदेश, सबूतों की दोबारा होगी जांच
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग तेज, इकबाल अंसारी ने कहा- ‘गौ सम्मान देश की संस्कृति का हिस्सा’