शाहजहांपुर : जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत स्थित पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं विधिक जानकारी से अवगत कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना रहा।
o छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
o महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।
o बढ़ते साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर बुलिंग, अश्लील संदेश आदि के बारे में बताया गया।
o सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक/कॉल पर विश्वास न करने जैसी व्यावहारिक सावधानियाँ साझा की गईं।
o छात्राओं को 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
o 1090 – वूमेन पावर लाइन
o 181 – महिला हेल्पलाइन
o 112 – एकीकृत आपातकालीन सेवा
o 1930 – साइबर हेल्पलाइन छात्राओं को इन नंबरों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया।
o छात्राओं को महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम एवं आईटी एक्ट की आवश्यक धाराओं की जानकारी दी गई।
o यह भी बताया गया कि शिकायत दर्ज कराना बालिकाओं/महिलाओं का अधिकार है और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है।
o अधिकारियों द्वारा छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
o आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
• छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया एवं विभिन्न प्रश्न पूछकर अपने संदेहों का समाधान किया।
• उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त जानकारी को वे अपने दैनिक जीवन में अपनाएँगी तथा अन्य सहपाठियों को भी जागरूक करेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह