शाहजहांपुर :- जिला कारागार परिसर में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था जय भारत द्वारा आज विशाल सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में संस्था द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
इस वर्ष इस आयोजन के 21 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ के दौरान कारागार परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया, जिसमें लगभग 1000 बंदियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम एफआर अरविंद सिंह रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर जय भारत संस्था की सराहना की तथा बंदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश जाता है।
इसी अवसर पर पूर्व में आयोजित नगर स्तरीय जय भारत क्विज में चयनित 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जय भारत यूथ अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में तक्षशिला पब्लिक स्कूल, आकांक्षा इंटर कॉलेज, डॉक्टर सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, बिहारी लाल सरस्वती विद्या मंदिर, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के आयुष सक्सेना, दिव्यांश सक्सेना, निहाल प्रजापति, समीर भारद्वाज, आकाश मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, अंशिका सक्सेना, अंशिका वर्मा, हृदयांश गुप्ता एवं कृष्ण सक्सेना शामिल रहे।
संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कारागार केवल बंधन का स्थान नहीं बल्कि शासन द्वारा समाज सुधार की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जहां बंदियों को आत्मचिंतन, प्रभु स्मरण एवं अच्छे साहित्य के अध्ययन से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अवसर मिलता है। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने भी आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव डॉक्टर मयंक पांडे, युवा शाखा अध्यक्ष हरिहर पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी भक्त एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई