अयोध्या : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ 'रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा की शुरुआत की। इस पदयात्रा का उद्घाटन अयोध्या के पावन सरयू तट से हुआ, जहां संजय सिंह ने माता सरयू की आरती कर आशीर्वाद लिया और अपने राजनीतिक गुरु प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री राम के आदर्शों से प्रेरित होकर रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पदयात्रा का पहला चरण अयोध्या से शुरू होकर सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। यह यात्रा लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 12 से 24 नवम्बर तक चलेगी। इस दौरान संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय का केंद्र बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो युवाओं को रोजगार दे रही है और न ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों को उचित अधिकार मिल रहे हैं। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार बढ़ गए हैं, जैसे लखनऊ में पासी समाज के बुजुर्ग को पेशाब चटवाना, रायबरेली में दलित युवक की हत्या और इटावा में एक पिछड़े समाज के कथावाचक का अपमान।
संजय सिंह ने कहा कि युवाओं और वंचितों के लिए सरकार की नीतियां निराशाजनक रही हैं। अग्निवीर योजना और सरकारी संपत्तियों की बिक्री जैसे कदमों ने देश और युवाओं का नुकसान किया है। इस पदयात्रा का उद्देश्य जनता की आवाज़ को उठाना और ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। इस पदयात्रा के दौरान संजय सिंह के साथ रघु ठाकुर, आप के प्रदेश सह प्रभारी अनिल झा, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान संजय सिंह का स्वागत नाका फ्लाईओवर, ब्रह्म बाबा और नहरिया के पास सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने किया। संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि, “यह देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, न कि किसी बाबा के नारे से।” उन्होंने रामराज्य का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चा हिंदू धर्म सद्भावना और विश्व कल्याण का संदेश देता है, न कि द्वेष और भेदभाव।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा