रामपुर: रामपुर में बीजेपी ने बैठक की पहली बैठक रास डांडिया में रठौंडा और केमरी मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों के साथ हुई। दूसरी बैठक बिलासपुर शहर और ग्रामीण मंडल क्षेत्र की संयुक्त बैठक बिलासपुर शहर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में हुई। बैठक में जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा और जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनके द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन किया गया।
चौधरी राजा वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी आप सभी की बदौलत है और आप ही भारतीय जनता पार्टी के हर चुनाव में पार्टी को विजयी बनाते हैं, आज हम इसी उद्देश्य से आपके बीच आए हैं, आने वाले चुनावों से पहले संगठन का फिर से विस्तार किया गया है और आप सभी से ली गई जानकारी, चाहे वह आपका मोबाइल नंबर हो या आपकी अन्य जानकारी, का सत्यापन करना महत्वपूर्ण है।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा, आने वाले समय में जल्द ही हम सभी को चुनाव में जुटना है। पहला चरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का है, ताकि हम भारतीय जनता पार्टी से अपना जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बना सकें। त्रिस्तरीय चुनाव के बाद अगला चुनाव विधानसभा का होगा, जिसमें हमें योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना है, जो आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, चित्रक मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यदुवंशी, रवि गंगवार, आंगन लाल लोधी, योगेश झाम, जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता, रविंद्र शिखधर, मधुबाला गुलानी, नंदकिशोर गंगवार, रजनीश पटेल, शमील मिर्जा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल