Emergency In India: उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बीजेपी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार (Harish Gangwar ) ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशना साधा। इस दौरान हरीश गंगवार ने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। लोगों को बिना किसी सुनवाई के जेलों में डाला गया। यह सब सत्ता बचाने की साजिश थी। लेकिन, भाजपा जनता के सामने कांग्रेस के कलंकित चेहरे को उजागर करेगी। इसके लिए 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें लोगों को कांग्रेस के काले कारनामों के बारे में बताया जाएगा।
भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार (Harish Gangwar ) ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में भी कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। हरीश ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोपा था।
इस काले अध्याय में कांग्रेस पार्टी ने न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब भी उनकी सत्ता खतरे में पड़ती है, तो वे देश की आत्मा को रौंदने से पीछे नहीं हटते। आज भी कांग्रेस एक परिवार के रूप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक सीमित है। कांग्रेस के इन कृत्यों को उजागर करके कांग्रेस की सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी।
Harish Gangwar कहा कि 25 जून को जिला सहकारी बैंक सभागार में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस मौके पर रवीन्द्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, मोहन कुमार लोधी,अशोक बिश्नोई, अजीत गौतम, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आकाश सक्सैना, राजकुमार चौहान, अनुज सक्सैना, हर्षित रस्तोगी विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह