रामपुरः जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सदर तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पांच वर्ष, तीन वर्ष और एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को न्याय दिलाने में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने तहसील अंतर्गत धारा 24, धारा 38 तथा निर्विवाद वरासत से संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित उपजिलाधिकारी न्यायालय को सदर तहसील परिसर में स्थानांतरित किया जाए, ताकि वादकारियों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े और सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही पोर्टल पर प्राप्त ई-परवाना आदेशों तथा विभिन्न धाराओं में पारित आदेशों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आदेश समयबद्ध तरीके से अपलोड किए जाएं और उनकी मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए।
जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का भी स्थलीय अवलोकन किया गया। उन्होंने ईआरओ से नोटिस निर्गत करने, नोटिस अपलोड करने, वितरण प्रक्रिया और साक्ष्य मिलान जैसे बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली। उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए गए कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाएं निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
प्रयागराज नैनी ब्रिज पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत