सोनभद्र : जिलाधिकारी बी. एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राम गिरी, बिल लिपिक को उनके सेवा काल पूर्ण होने पर एक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राम गिरी का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी गईं, उन्होंने उन्हें न केवल ईमानदारी से निभाया, बल्कि कर्मचारियों के रिटायरमेंट के समय उनके देयों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया। यह एक उल्लेखनीय कार्य था।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में कोई भी कर्मचारी जब किसी पद पर नियुक्त होता है, तो उसकी सेवा निवृत्ति की तिथि पहले से तय होती है। जब उस तिथि पर किसी कर्मचारी को विदाई दी जाती है, तो यह एक भावुक क्षण होता है, क्योंकि सरकारी सेवा में आने के बाद हर कर्मचारी को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही होता है। ऐसे अवसर पर उनकी सेवा के समय के प्रयासों और योगदान को याद किया जाता है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (विभागीय एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, डिप्टी कलेक्ट्रेट मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव, डिप्टी कलेक्ट्रेट सुरेश कुमार राय, और प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने राम गिरी को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण करके उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पाठक ने किया।
इस भावभीनी विदाई में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ई.डी.एम. दिव्यतोष मिश्रा, राजीव कुमार शुक्ला, राम अधार ओ.एस.डी. जिलाधिकारी, उमानाथ पांडेय सामान्य लिपिक, अनंत राम स्टोनो, अमूल्य वर्मा, नाजिर कलेक्ट्रेट बाबू लाल, ओमकार यादव प्रशासनिक अधिकारी, मूरारी गिरी सत्यापन लिपिक समेत कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह