Rahul Gandhi Raebareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे का विरोध किया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। कांग्रेस के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे जाने के विरोध में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह धरने पर बैठ गए। इस बीच, प्रदर्शनकारियों को हटाते समय पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन और धरने के चलते राहुल गांधी का काफिला एक घंटे तक रुका रहा।
दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दौरे का विरोध किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली में बटोही रिसॉर्ट के सामने राहुल गांधी के रास्ते में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।
इस दौरान पुलिस अधिकारी उन्हें उठाने की कोशिश करते रहे। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को गाली दी गई। राहुल गांधी को इसका ज़रा भी अफ़सोस नहीं हुआ। उन्होंने एक बार भी यह नहीं कहा कि मोदी की माँ को गाली देने वाला कार्यकर्ता ग़लत है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर रायबरेली को धोखा देने का आरोप लगाया और 'राहुल वापस जाओ' के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ता "मोदी की माँ का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा" लिखे पोस्टर और राहुल गांधी से माफ़ी मांगने वाले पोस्टर लिए हुए थे। हालाँकि, प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह वहाँ से चले गए।
इस बीच, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी के काफिले को निर्धारित समय से एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया। राहुल का काफिला एक घंटे तक रुका रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने के बाद ही राहुल गांधी अपने कार्यक्रम स्थल पर पहुँच सके। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
गौरतलब है कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा, वह कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे, साथ ही क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और कई सड़कों व अन्य कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर राहुल का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इससे पहले जुलाई में राहुल गांधी का दौरा अचानक रद्द हो गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह