Prayagraj Accident news: प्रयागराज के नैनी ब्रिज से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। नैनी ब्रिज के पास स्थित चौराहे पर दो कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का महौल बन गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
नैनी के पास स्थित चौराहे पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी फाफामऊ के रहने वाले थे। सभी लोग कार से मैहर देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। फाफामऊ के रहने वाले छेदीलाल के परिवार के सदस्य दीपक चौरसिया और उनके परिवार के दो अन्य लोग कार में मौजूद थे। सभी लोग देवी के दर्शन के लिए निकले थे कि नैनी ब्रिज के पास स्थित चौराहे पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार से टकरा गई और परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों कारों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पलट गई, जिससे देखने वालों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों में अर्पित यादव जो महोबा के रहने वाले हैं, उनके साथ प्रिंस और एक अन्य दोस्त बुरी तरह जख्मी हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दोनों ही कारों की रफ्तार काफी स्पीड में थी, जिस कारण कार चालकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। इस हादसे में मारे गए तीनों लोगों की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11
6 नागा नागरिकों की हत्या के खिलाफ मणिपुर में आक्रोश, डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी बर्बरता मानवता के खिलाफ
2026-06-11